shobhit University Gangoh
 

शूटरों ने स्वर्ण पदक पर साधा निशाना

शूटरों ने स्वर्ण पदक पर साधा निशाना
  • बलदेव सिंह शूटिंग रेंज में चल रही द्व्तिीय अंतर्राज्य शूटिंग प्रतियोगिता के दूसरे दिन बरेली व देहरादून के शूटरों ने सधे हुए निशाने लगाकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।

देवबंद [24CN] : नगर की वृंदावन सिटी स्थित शूटिंग रेंज में शुक्रवार को कड़े मुकाबले में देहरादून के शूटर राजेश जोशी ने स्वर्ण पदक व अंजली जोशी ने कांस्य पदक पर निशाना लगाया। इसी तरह बरेली के शूटर संजय शर्मा ने स्वर्ण और सोनम सैनी ने रजत पदक पर निशाना साधा। शूटिंग रेंज के संचालक पदम सिंह मलिक ने बताया कि शनिवार को हरियाणा और दिल्ली के शूटरों के बीच मुकाबला होगा। मुजफ्फरनगर के रूद्राक्ष, अक्षत, प्रांजल, हिमानी और बलदेव सिंह शूटिंग रेंज के पिस्टल शूटर निशांत मलिक, वंश त्यागी, राहुल कुमार, लक्ष्य धीमान व सोमित सिंघल सधी हुई निशानेबाजी करते हुए सेमीफाइनल में अपना स्थान बना चुके हैं।

Jamia Tibbia