दिल्ली में भाजपा सरकार, Exit Poll में आए चौंकानेवाले नतीजे

दिल्ली में भाजपा सरकार, Exit Poll में आए चौंकानेवाले नतीजे

दिल्ली की सभी 70 विधानसभा सीटों पर वोटिंग शाम 6 बजे खत्म हो गई। शाम 5 बजे तक 57.78 प्रतिशत मतदान दर्ज हुआ है। मतदाता सुबह 7.00 बजे से ही अपने-अपने मतदान केंद्रों पर लाइन लगकर वोट डाल रहे थे। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान की प्रक्रिया पूरी हुई। कई जगहों पर फर्जी वोटिंग के आरोप भी लगाए गए, लेकिन पुलिस ने इन सभी आरोपों को खारिज कर दिया।

5 Feb 20257:05:33 PM

पीपल्स पल्स ने बीजेपी को दी बंपर सीटें

 पीपुल्स पल्स ने बीजेपी को बड़ा जनाधार दिया है। इसने बीजेपी 51-60 सीटें, आप को 10-19 सीटें और कांग्रेस को 0 सीटें दी है।

5 Feb 20256:58:34 PM

पी मार्क ने बनाई बीजेपी की सरकार

पी मार्क ने आम आदमी पार्टी को 21-31 सीटें, बीजेपी को 39-49 सीटें और कांग्रेस को 0-1 सीटें दी है।

5 Feb 20256:55:32 PM

जेवीसी के अनुमान में भी बीजेपी की सरकार

जेवीसी ने आम आदमी पार्टी को 22-31 सीटें दी है। बीजेपी को 39-45 सीटें जबकि कांग्रेस को 0-2 सीटें ही दी है।

5 Feb 20256:53:02 PM

मैट्रिज ने बीजेपी को दी 35-40 सीटें

मैट्रिज ने आम आदमी पार्टी को 32-27 सीटें दी है। बीजेपी को 35-40 और कांग्रेस को 0-1 सीटें दी है।

5 Feb 20256:44:47 PM

दिल्ली में बीजेपी की सरकार

चाणक्या स्ट्रेटजी बीजेपी को 39 से 44 सीटें दे रही है। वहीं इसने कांग्रेस को 2 से तीन सीटें मिलने का अनुमान जताया है। इसने आम आदमी पार्टी को 25-28 सीटें दी है।