शोभित विश्वविद्यालय गंगोह के वाइस चांसलर “इंडियाज मोस्ट इंपैक्टफुल वाइस चांसलर 2021-22 अवार्ड से सम्मानित

शोभित विश्वविद्यालय गंगोह के वाइस चांसलर “इंडियाज मोस्ट इंपैक्टफुल वाइस चांसलर 2021-22 अवार्ड से सम्मानित

गंगोह  [24CN] : शोभित विश्वविद्यालय गंगोह के कुलपति प्रो.(डॉ.) रणजीत सिंह को डैली इंडियन मीडिया की ओर से इंडियाज मोस्ट इंपैक्टफुल वाइस चांसलर 2021-22” का अवार्ड दिया गया। यह पुरस्कार प्रो.(डॉ.) रणजीत सिंह को शिक्षा, शोध एवं प्रशासन के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान को देखते हुए प्रदान किया गया। यह पुरस्कार प्रो.(डॉ.) रणजीत सिंह को 28 मार्च को स्टार ब्रांड कार्यक्रम के दौरान एडुस्टार लीडरशिप अवार्ड 2022″ में प्रदान किया गया।

यह कार्यक्रम दि हिल्टन गार्डन इन साकेत नई दिल्ली में आयोजित किया गया था। एडुस्टार अब अपने 16 वें वर्ष में स्टार ब्रांड्स का लोकप्रिय प्रतीक है। यह उद्योगों और व्यक्तियों के लिए सबसे पावरफुल ब्रांड पोजिशनिंग टूल बनकर उभरा है, जिससे उन्हें खुद को दूसरों से अलग करने में मदद मिलती है।

इस अवसर पर कार्यक्रम के आयोजकों ने बताया कि शोभित विश्वविद्यालय गंगोह के कुलपति प्रो.(डॉ.) रणजीत सिंह को यह सम्मान शिक्षा एवं शोध के क्षेत्र में अतुलनीय योगदान के लिए दिया गया है और उन्होंने कहा कि प्रो.(डॉ.) रणजीत सिंह शिक्षा जगत के सबसे प्रतिष्ठित एवं सम्मानित व्यक्तियों में से एक है, और कई लोगों की प्रेरणा स्रोत के रूप में है। आपकी मेजबानी करके और यह सम्मान देकर हम भी सम्मानित महसूस कर रहे हैं।

प्रो.(डॉ.) रणजीत सिंह की उल्लेखनीय उपलब्धि पर विश्वविद्यालय के कुलाधिपति कुंवर शेखर विजेंद्र जी ने सर्वप्रथम उनको बधाई दी और कहा कि आपने शोभित विश्वविद्यालय का नाम रोशन किया है। यह पहला अवसर नहीं है जब आपकी उपलब्धि पर शोभित विश्वविद्यालय ने गर्व की अनुभूति की हो अपितु पूर्व में भी आप ऐसे अवसर प्रदान कर चुके हैं। कुलाधिपति महोदय ने आह्वान किया कि आप विश्वविद्यालय के अन्य लोगों को भी प्रेरित एवं उनका मार्गदर्शन करेंगे।

इस अवसर पर कुलपति प्रो.(डॉ.) रणजीत सिंह ने सर्वप्रथम आयोजकों का धन्यवाद ज्ञापित किया कि उन्होंने उन्हें सम्मानित किया तत्पश्चात उन्होंने विश्वविद्यालय के कुलाधिपति कुंवर शेखर विजेंद्र जी का उनके सतत मार्गदर्शन एवं उत्साहवर्धन के लिए धन्यवाद दिया और कहा कि प्रत्येक उपलब्धि में अनेक लोगों का प्रत्यक्ष अथवा अप्रत्यक्ष योगदान होता है अतः मैं सभी व्यक्तियों का शुक्रिया अदा करता हूं।

 

 

Jamia Tibbia