शोभित विश्वविद्यालय गंगोह द्वारा’ साइबर क्राइम और महिला सशक्तिकरण’ विषय पर एक विशेषज्ञ वार्ता आयोजित

शोभित विश्वविद्यालय गंगोह द्वारा’ साइबर क्राइम और महिला सशक्तिकरण’ विषय पर एक विशेषज्ञ वार्ता आयोजित

गंगोह [24CN] : शोभित विश्वविद्यालय गंगोह द्वारा दिनांक 08-04-2023 को विश्वविद्यालय के सेमिनार हॉल में ‘साइबर क्राइम और महिला सशक्तिकरण’ विषय पर एक विशेषज्ञ वार्ता आयोजित की गई। इस विशेषज्ञ वार्ता में विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ एजुकेशन, स्कूल ऑफ लॉ एंड कांस्टीट्यूशनल स्टडीज, बेसिक एंड एप्लाइड साइंसेज, मैनेजमेंट, कंप्यूटर साइंस विभाग की छात्र-छात्राओं और फैकल्टी सदस्यों ने सक्रिय रूप से भाग लिया।

कार्यक्रम की शुरुआत स्कूल ऑफ एजुकेशन विभाग के डीन एंड हेड प्रो.(डॉ.) प्रशांत कुमार ने शोभित विश्वविद्यालय, गंगोह कुलसचिव प्रो.(डॉ.) महिपाल सिंह, मुख्य वक्ता श्री मुकेश शर्मा, वरिष्ठ निरीक्षक, दिल्ली पुलिस एवं उपस्थित सभी गणमान्यों का स्वागत कर की।

कार्यक्रम में मुख्य वक्ता श्री मुकेश शर्मा, वरिष्ठ निरीक्षक, दिल्ली पुलिस ने सभी छात्र एवं छात्राओं को सम्बोधित करते हुए वार्ता के विषय ‘साइबर क्राइम और महिला सशक्तिकरण’ पर प्रकाश डालते हुए कहा कि महिला सशक्तिकरण को आज के प्रगतिशील भारत की मुख्य जरूरत बताते हुए महिलाओं को हर प्रकार के अनुचित एवं अन्यायपूर्ण बाधाओं को तोड़ने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि इस समय महिलाओं को आधुनिकता के इस युग में और जागरूक होने की आवश्यकता है, जिसके सन्दर्भ में केंद्र व राज्य सरकार समय-समय पर अनेक अभियान व कार्यक्रम से महिला सशक्तिकरण व महिला सुरक्षा को बढ़ावा दे रही है, जिससे बढ़ रहे साइबर अपराध व असुविधाओं को रोका जा सकें। अपने व्याख्यान में उन्होंने छात्राओं को साइबर क्राइम के प्रति सजग करते हुए इसके संभावित खतरों, चुनौतियों और बचाव के उपायों पर भी चर्चा की और साइबर हेल्पलाइन नंबर व महिला हेल्पलाइन नंबर को भी प्रयोग करना बताया।

इस अवसर पर शोभित विश्वविद्यालय गंगोह के कुलपति प्रो.(डॉ.) रणजीत सिंह एवं कुलसचिव प्रो.(डॉ.) महिपाल सिंह ने कार्यक्रम के आयोजकों को शुभकामनाएं दी।

कार्यक्रम के अंत में कुलसचिव प्रो.(डॉ.) महिपाल सिंह ने मुख्य वक्ता श्री मुकेश शर्मा, वरिष्ठ निरीक्षक, दिल्ली पुलिस का धन्यवाद प्रेषित किया। कुलसचिव प्रो.(डॉ.) महिपाल सिंह ने सभी छात्र एवं छात्राओं से आशा व्यक्त की कि सभी इस वार्ता से अपने व्यावहारिक जीवन में बदलाव लाएंगे और इसका अनुसरण करेंगे। कार्यक्रम के समन्वयक शक्ति सिंह रहे।

इस अवसर पर कार्यक्रम में प्रो.(डॉ.) प्रीतम सिंह पँवार, स्वाति राजौरा, पारूल त्यागी, अंजली सिंह राणा, सुमिका जैन, अदिति गर्ग, आदेश कुमार, राहुल कुमार, आदित्य तोमर, रविकांत दीक्षित, अंकुर भारती आदि उपस्थित रहे।


विडियों समाचार