शोभित विश्विद्यालय गंगोह को शिक्षा के क्षेत्र में ग्रीन रैंकिंग-2025 में डायमंड बैंड रेटिंग सम्मान प्राप्त

गंगोह [24CN] : शोभित विश्विद्यालय गंगोह को दिनांक 27 मार्च 2025 में ग्रीन रैंकिंग-2025 में “डायमंड बैंड रेटिंग” से सम्मानित किया गया है। शोभित विश्विद्यालय गंगोह को यह सम्मान “सस्टेनेबल इंस्टीट्यूशंस ऑफ़ इंडिया” के अंतर्गत पर्यावरण के अनुकूल प्रथाओं और सतत शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए इसके समर्पण की स्वीकृति में प्रदान किया गया है, जो एक स्वस्थ वातावरण और अधिक जिम्मेदार शैक्षणिक वातावरण बनाने के अपने लक्ष्य को मजबूत करता है। यह सम्मान आर. वर्ल्ड इंस्टीट्यूशनल रैंकिंग द्वारा दिया गया है। इस रैंकिंग सर्वेक्षण में 200 से अधिक विश्वविद्यालयों और उच्च शिक्षा संस्थानों ने भाग लिया। शोभित विश्विद्यालय गंगोह के लिए यह उपलब्धि बहुत ही महत्वपूर्ण एवं उल्लेखनीय है।
इस अवसर पर शोभित विश्वविद्यालय के कुलाधिपति श्री कुंवर शेखर विजेंद्र जी ने सभी हितधारकों को बधाई व शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हमारा उद्देश्य आने वाली भावी पीढ़ी के लिए एक हरित और सतत भविष्य का निर्माण करना है, और इस दिशा में हम सभी को मिलकर और भी अधिक कार्य करने होंगे।
इस अवसर पर शोभित विश्वविद्यालय गंगोह के कुलपति प्रो.(डॉ.) रणजीत सिंह ने विश्वविद्यालय में कार्यरत सभी लोगों को अनेक शुभकामनाएं दी और कहा कि प्रत्येक उपलब्धि विश्वविद्यालय के लिए प्रतिबद्धता का प्रतीक है, समय समय पर ये हमें हमारे कर्तव्यों के प्रति यह दर्शाता है कि हमें अपने पर्यावरणीय प्रयासों में लगातार प्रगति करते रहना चाहिए और उच्चतम शैक्षिक मानकों को हासिल कर, सतत विकास की दिशा में अग्रसर होना चाहिए।
इस अवसर पर संस्था के कुलसचिव प्रो.(डॉ.) महिपाल सिंह ने भी सभी शिक्षकों को शुभकामनाएं दी और कहा कि शोभित विश्वविद्यालय का प्रत्येक सदस्य संस्था के इस उद्देश्य के प्रति सजग और समर्पित है। अतः इसके क्रियान्वयन हेतु सदैव क्रियाशील रहता है।