मध्य प्रदेश : गौधन संरक्षण के लिए शिवराज सरकार का फैसला, Cow Cabinet का होगा गठन

मध्य प्रदेश : गौधन संरक्षण के लिए शिवराज सरकार का फैसला, Cow Cabinet का होगा गठन

भोपाल । मध्य प्रदेश सरकार ने गाय संरक्षण के लिए गो कैबिनेट के गठन का फैसला किया है। इसके अंतर्गत पशुपालन, वन, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, राजस्व, गृह एवं किसान कल्याण विभाग को भी शामिल किया जाएगा। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट के जरिए इसकी जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि कैबिनेट की पहली बैठक गोपाष्टमी के दिन 22 नवंबर को दिन में 12 बजे होगी, जिसका आयोजन गौ अभ्यारण सालरिया आगरा मालवा में किया जाएगा।

सीएम शिवराज ने अपने ट्वीट में कहा, ‘प्रदेश में गौधन संरक्षण व संवर्धन के लिए ‘गो कैबिनेट’ गठित करने का निर्णय लिया गया है। पशुपालन, वन, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, राजस्व, गृह एवं किसान कल्याण विभाग, गो कैबिनेट में शामिल किए जाएंगे। पहली बैठक 22 नवंबर को गोपाष्टमी पर दोपहर 12 बजे गौ अभ्यारण सालरिया आगरा मालवा में होगी।’