शिवपाल का भाजपा पर वार, बोले- चीन से नहीं मिली एक इंच भी जमीन; चुनाव से पहले BJP ने किया था वादा

शिवपाल का भाजपा पर वार, बोले- चीन से नहीं मिली एक इंच भी जमीन; चुनाव से पहले BJP ने किया था वादा

सपा के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि भाजपा सरकार में कोई काम नहीं हुआ है। हर वायदे खोखले साबित हुए हैं। पूरे देश में कर्जा और कब्जा बढ़ा है। वे जिला कारागार परिसर में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। सपा नेता मनीष यादव पतरे से मिलने आए शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि चुनाव से पहले वायदे तो बहुत किए गए थे लेकिन पूरे नहीं हुए।

इटावा : सपा के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि भाजपा सरकार में कोई काम नहीं हुआ है। हर वायदे खोखले साबित हुए हैं। पूरे देश में कर्जा और कब्जा बढ़ा है। वे जिला कारागार परिसर में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।

सपा नेता मनीष यादव पतरे से मिलने आए शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि चुनाव से पहले वायदे तो बहुत किए गए थे लेकिन यह वायदे पूरे नहीं हुए। चीन से एक इंच जमीन भी सरकार वापस नहीं करा पाई है। इस सरकार में कर्जा और कब्जा दोनों बढ़े हैं।

शिवपाल बोले- विपक्ष को किया जा रहा टारगेट

उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में विपक्ष को टारगेट किया जा रहा है। इसमें समाजवादी पार्टी प्रमुख दल होने के कारण मुख्य निशाने पर है। सपा नेताओं के खिलाफ जानबूझकर कार्रवाई की जा रही है। मनीष यादव पतरे को झूठा फंसाया गया है। उन पर कोई केस नहीं बनता है।

पूरे प्रदेश में सपा कार्यकर्ता फर्जी केसों में फंसाए जा रहे हैं। मनीष यादव पतरे भी चपेट में आ गए। शिवपाल ने कहा कि जेल की अंदर व्यवस्थाएं ठीक मिलीं। उन्होंने अन्य बंदियों से भी मुलाकात की।