दिल्ली के लिए रवाना हुए शिवपाल यादव, बोले- लोकसभा चुनाव में I.N.D.I.A गठबंधन करेगा भाजपा का सफाया

दिल्ली के लिए रवाना हुए शिवपाल यादव, बोले- लोकसभा चुनाव में I.N.D.I.A गठबंधन करेगा भाजपा का सफाया
  • शिवपाल सिंह यादव का सोमवार को सिवाया टोल प्लाजा पर सपा नेत्री के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। उसके बाद सपा नेत्री के घर चाय पर पहुंचे जहां महज 25 मिनट बाद वह दिल्ली को रवाना हो गए। सपा नेता ने मीडिया से कहा कि आने वाले 2024 के लोकसभा चुनाव में आइएनडीआइए गठबंधन भाजपा का सफाया कर देगा। गठबंधन पूरी मजबूती के साथ चुनाव लड़ेगा।

मोदीपुरम। सपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव का सोमवार को सिवाया टोल प्लाजा पर सपा नेत्री के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। उसके बाद सपा नेत्री के घर चाय पर पहुंचे, जहां महज 25 मिनट बाद वह दिल्ली को रवाना हो गए।

सहारनपुर से दिल्ली जाते हुए सपा नेता शिवपाल सिंह यादव का टोल प्लाजा पर सपा नेत्री व सरधना विधानसभा की पूर्व प्रत्याशी शशि पिंटू राणा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने बुकें भेंट की और ढोल की थापकर स्वागत किया।

शिवपाल बोले- पूरी मजबूती से गठबंधन लड़ेगा चुनाव

शिवपाल और सपा पार्टी जिंदाबाद के नारे लगाए गए। उसके बाद सपा नेता अपने काफिले के साथ सपा नेत्री के घर हाईवे स्थित लोटस टावर पहुंचे। चाय पार्टी के बाद सपा नेता गाड़ी में बैठकर चल दिए। चलते-चलते सपा नेता ने मीडिया से कहा कि आने वाले 2024 के लोकसभा चुनाव में आइएनडीआइए गठबंधन भाजपा का सफाया कर देगा। गठबंधन पूरी मजबूती के साथ चुनाव लड़ेगा।

उसके बाद सपा नेता का काफिला दिल्ली के लिए रवाना हो गया। हालांकि सपा नेता के टोल प्लाजा पर स्वागत और सपा नेत्री के घर तक सपा संगठन के एक भी पदाधिकारी अथवा जनप्रतिनिधि भी नहीं पहुंचे। इस पर सपा नेत्री का कहना था कि यह कार्यक्रम पार्टी का नहीं, उनका निजी था।