सपा की तिरंगा यात्रा पर Shivpal Singh Yadav बोले- उनकी बात हमसे मत करिए, ये बहुत छोटे लोग हैं हमने सिखाया है

- Shivpal Singh Yadav News इटावा के जसवंतनगर में आवास पर प्रसपा अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने पूर्व एमएलसी के ट्वीट के जवाब में कहा कि ये बहुत छोटे लोग हैं उन्हें हमने सिखाया है। सपा की तिरंगा यात्रा पर कहा कि हमतो 22 साल से यात्रा निकाल रहे हैं।
इटावा। प्रसपा अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव Shivpal Singh Yadav अब सपा के खिलाफ भी मुखर होने लगे हैं। हालही में सपा नेता एवं पूर्व एमएलसी उदयवीर सिंह यादव ने एक ट्वीट किया था, जिसपर शिवपाल ने जवाब दिया है।
जसवंतनगर स्थित आवास पर प्रसपा अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव Shivpal Singh Yadav ने पत्रकार वार्ता में पूर्व एमएलसी उदयवीर सिंह के ट्वीट ‘सपा ने हमेशा आजम खान के लिए लड़ाई लड़ी है…’ पर सवाल सामने आने पर कहा है कि जिनकी बात आप कर रहे हैं, ये बहुत छोटे लोग हैं और इनको हमने सिखाया है। हमारा ट्वीट गलत नहीं है, मुझे जो दिखा वही तो मैंने कहा है, मैंने हमेशा जनता की लड़ाई लड़ी है।
उन्होंने तिरंगा यात्रा के बारे में पूछे जाने पर कहा कि समाजवादी पार्टी तिरंगा यात्रा Samajwadi Party Tiranga Yatra निकाल रही है, उसकी बात हमसे मत करिए.., उन्हीं से पूछिए। हम लोग 15 अगस्त को 22 साल से तिरंगा यात्रा निकाल रहे हैं, इस बार फिर निकालेंगे। राष्ट्रीय ध्वज घर-घर पहुंचे, यह सभी का दायित्व है।
आवास से वह सीधे एसएसपी जय प्रकाश सिंह से मिलने पहुंचे और जन शिकायतों को लेकर वार्ता की। Shivpal Singh Yadav उन्होंने कहा कि जसवंतनगर क्षेत्र में कई बड़ी चोरियां हुईं हैं, इनका खुलासा होना चाहिए। अगर पुलिस सही से सुनवाई करे तो उनके पास फरियादी नहीं आएं। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि जनता की सुनवाई हो ताकि उन्हें कोई परेशानी न हो।