नकुड में होगा चहुंमुखी विकास, बनेगा बस अडडा : शिवकुमार गुप्ता

नकुड में होगा चहुंमुखी विकास, बनेगा बस अडडा : शिवकुमार गुप्ता
नवनिर्वाचित पालिकाध्यक्ष शिवकुमार गुप्ता

नकुड। नकुड मे नगर पालिका परिषद में भाजपा की विजय के साथ ही पूरी नगर पालिका भगवा रंग मे रंग गयी है। नवनिर्वाचित पालिकाध्यक्ष शिवकुमार गुप्ता की विजय के साथ ही नगर मे भाजपा का उत्साह भी बढा है। वंही शिवकुमार गुप्ता भी पूरे नगर को साथ लेकर नगर के चंहुमुखी विकास कार्यकराने संकल्प व्यक्त किया है।

नगर पालिका में पाँच वर्ष बाद एक बार फिर भाजपा का राज स्थापित हो गया है। नकुड की जनता ने शिवकुमार गुप्ता को चैयरमैन चुनकर जता दिया है कि नगर भाजपा में अभी दम मौजुद है। 13 मई को चुनाव परिणाम आने के साथ ही शिवकुमार गुप्ता नगर के मतदाताओ का आभार जताने मे लगे है। 45 वर्षीय शिचकुमार गुप्ता मूल रूप से समीपवर्ती ग्राम सढोली से संबध रखते है। पांच वर्ष पूर्व भी उन्होने भाजपा के टिकट पर चुनाव लडा पंरतु भाजपा की आपसी गुटबाजी के कारण वे मामूली अंतर से हार गये। तभी से शिवकुमार गुप्ता नकुड के होकर रह गये। नगर में सभी के दुःख सुख मे शरीक होकर उन्होने नगरवासियो का दिल जीतने का काम किया।

हांलाकि नवनिर्वाचित पालिकाध्यक्ष शिवकुमार गुप्ता लंबे समय से भाजपा से जुडे रहे तथा संगठन में विभिन्न पदो रहकर काम किया परंतु दो वर्ष पहले उन्हे पार्टी ने आर्थिक प्रकोष्ठ के प्रदेश सहसंयोजक का दायित्व सोंपा था। 27 मई को नगर पालिका के नवनिर्वाचित बोर्ड के शपथ समारोह के बाद नया बोर्ड पालिका परिषद मे सक्रिय हो जायेगा।

शिवकुमार गुप्ता ने बताया कि कार्यभार ग्रहण करते ही बोर्ड नगर के विकास कार्यो में जुट जायेगा। उनका प्रयास होगा कि सभी का साथ लेकर सबके विकास के लिये काम किया जाये। जिससे नगर में पार्टी के प्रति सबका विश्वास बढेगा। शिवकुमार गुप्ता ने कहा शपथ लेने के बाद सबसे पहला काम रणदेवा रोड पर पडी केएलजीएम इंटर कालेज की भूमि को लीज पर लेकर उस पर बस स्टेंड का निर्माण कराया जायेगा। साथ नगर में पार्क व महिलाओ के लिये जिम की व्यवस्था कराने का भी प्रयास होगा।

गौरतलब है कि आज कर्ण पलेस में शाम को चार बजे पालिका बोर्ड का शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया है। माना जा रहा है कि नगर पालिका चुनाव में भाजपा के प्रदर्शन का प्रभाव अगले वर्ष होने वाले लोकसभा चुनाव मे नगर में भाजपा को मिलने वाले मतप्रतिशत पर अवश्य पडेगा। जिससे नगर भाजपा के नेता भी खुश है।

 


विडियों समाचार