shobhit University Gangoh
 

शिव का श्रृंगार ही है सृष्टि का कल्याण: कालेंद्रानंद

शिव का श्रृंगार ही है सृष्टि का कल्याण: कालेंद्रानंद
  • सहारनपुर में भगवान शिव का जलाभिषेक करते श्रद्धालु।

सहारनपुर। स्वामी कालेंद्रानंद महाराज ने कहा कि शिव तत्व ही सृष्टि के कल्याण का मूल है। स्वामी कालेंद्रानंद महाराज आज यहां राधा विहार स्थित औघड़दानी नर्मदेश्वर महादेव मंदिर में श्रीराम कृष्ण विवेकानंद संस्थान के तत्वावधान में आयोजित श्रावण मास पूजा महोत्सव में श्रद्धालुओं को सम्बोधित कर रहे थे। स्वामी कालेंद्रानंद महाराज ने शिव महिमा का वर्णन करते हुए कहा कि शिव का श्रृंगार की सृष्टि का कल्याण है। शिव ही सत्यम शिवम और सुंदरम हैं। वही जगत के परम तत्व हैं। शिव ही जड़ और चेतन में समाए हुए हैं।

उन्होंने कहा कि शिव के बिना सृष्टि की कल्पना नहीं की सकती। शिव ही समस्त सृष्टि का प्राण हैं अर्थात शिव की शरणागति ही जीव मात्र का कल्याण है। शिव ब्रह्मांड का संतुलन है जिसके अभाव में जीवन और जगत का संचालन संभव नहीं है।

उन्होंने कहा कि प्रत्येक जीव को शिव की शरणागति में रहकर शिव को अपने जीवन का आधार मानकर शिव के ध्यान में अपने जीवन को समर्पित कर शिव तत्व की प्राप्ति करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि शिव ही जीव व जगत के मुक्ति व कल्याण का परम मार्ग है। इस अवसर पर मेहर चंद जैन, राजेंद्र, अश्विनी काम्बोज, नरेश चंदेल, रमेश शर्मा, विभा, सुचेता, गीता, ममता, सरिता, करूणा आदि श्रद्धालु मौजूद रहे।

Jamia Tibbia