विष्णु भगवान मंदिर में शिव विवाह सम्पन्न

विष्णु भगवान मंदिर में शिव विवाह सम्पन्न
  • सहारनपुर के देवबंद में पूजा-अर्चना करतीं श्रद्धालु महिलाएं।

देवबन्द। श्री विष्णु भगवान मंदिर विष्णु चैक कायस्थवाड़ा में सावन के प्रथम सोमवार को महिला मंडल द्वारा श्री शिव विवाह का आयोजन बड़ी ही भव्यता के साथ किया गया। शिव विवाह शालू भाटिया एंड पार्टी द्वारा सम्पन्न हुआ। भोलेनाथ जी के विवाह में महिलाओं ने हल्दी, मेहंदी भी लगाई। शालू भाटिया ने श्री शिव पार्वती विवाह की कथा विस्तार से सभी को सुनाते हुए भोले बाबा की बारात का वर्णन किया। इसके पश्चात महिलाओं द्वारा भोले बाबा के विवाह उत्सव के उपलक्ष में सुंदर नृत्य किया। पार्वती जी का कन्यादान भी किया गया। महिलाओं द्वारा भोले बाबा और पार्वती जी को बहुत सुंदर सजाया गया। शिव विवाह में बहुत अधिक महिलाओं और बच्चों ने भाग लिया। इस अवसर पर मुख्य रूप से रीमा बंसल, प्राची बंसल, सोनिया बंसल, रुचि कंसल, छवि बंसल, आयुषी, सुमन, ममता, रजनी, सिम्मी, प्रीति, मेघा मित्तल, कशिश गाबा, पूनम, ज्योति, कीर्ति, आरुषि, अनिता, रचना शर्मा, सुषमा, नेहा, अंगूरी देवी, मंजू धीमान, अनुपम, रमा, शोभा, कल्पना, बबिता उपस्थित रही।