जीव को पूर्णता प्रदान करती है शिव कथा: कालेंद्रानंद

जीव को पूर्णता प्रदान करती है शिव कथा: कालेंद्रानंद
  • सहारनपुर में श्री शिव महापुराणा कथा का बखान करते स्वामी कालेंद्रानंद महाराज।

सहारनपुर। स्वामी कालेंद्रानंद महाराज ने कहा कि शिव कथा ही जीव को पूर्णता प्रदान करती है। स्वामी कालेंद्रानंद महाराज आज देहरादून रोड स्थित जमालपुर में महाकालेश्वर महादेव मंदिर में चल रही श्री शिव महापुराण कथा के दूसरे दिन ज्ञान की अमृतवर्षा कर रहे थे। शिव महापुराण कथा में प्रवचन करते हुए स्वामी कालेंद्रानंद महाराज ने कहा शिव कथा जीव को अपूर्णता से पूर्णता और विषमता से समता की ओर ले जाती है शिव चरित्र सृष्टि का संतुलन है  जिसके अभाव में सब कुछ अपूर्ण है।

महाराज श्री ने कहा शिव का चरित्र वैज्ञानिक आधार है अर्थात शत-प्रतिशत शाश्वत है जिसकी व्याख्या विज्ञान करता है अर्थात शिव सत्यम शिवम सुंदरम है। शिव ही परम सत्य है। शिव ही परम सौंदर्य धारण किए हुए हैं और शिव ही कल्याण के मूल हैं। शिव की कृपा के बिना किसी भी जीव का कल्याण संभव नहीं है क्योंकि शिव मूर्ति या कोई पिंडी नहीं है बल्कि शिव एक ब्रह्म अग्नि की साक्षात शाश्वत व्यवस्था है जिसके आधार पर प्रत्येक जीव का जीवन एवं प्रत्येक प्रकृति का तत्व घोषित होता है। इसीलिए शिव की शरणागति के बिना जीव का कल्याण संभव नहीं है।

श्री महाकालेश्वर महादेव मंदिर समिति द्वारा आयोजित शिव महापुराण कथा में सुरेश गुप्ता एवं मांगेराम कश्यप ने परिवार सहित शिव पुराण का पूजन किया और महाराज श्री को तिलक लगाकर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान नीरज कश्यप शिव कश्यप सागर गुप्ता रमेश शर्मा सूरज कश्यप बबीता कमला रेखा रोमा पूनम राखी कोमल आदि रहे


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *