शिव कल्याणकारी है, शिवभक्ति से अकाल मृत्यु का भय नंही रहता-सुदीक्षा दीक्षित
नकुड [इंद्रेश]। शिव कल्याणकारी है। सत्य है। सुंदर भी है। शिव के बिना विश्व की कल्पना ही मुश्किल है। ऐसे कल्याणकारी शिव की स्तूति से जीवन धन्य होता है।
यंहा नकुलेश्वर महादेव मंदिर मंे आयोजित शिवकथा मे व्यासपीठ से बोलते हुए नीतिशा दीक्षित ने कहा कि शिव पूजा करने वाले मनुष्य को अकाल मृत्यु का भय नहीं रहता। शिव भक्ति मे रत मनुष्य सबको प्रिय होता है। उसका हर समय मंगल होता है। शिवपूराण सुनने वालो को पूण्य की प्राप्ति होती है। वास्तव मे शिव संकट हरने वाले ऐसे देव है। जो थोडी सी भक्ति से प्रशन्न हो जाते है ओर अपने भक्त के सभी संकट हर लेते है। बेलपत्र, चावल, दुध, व दूध से ही संतुष्ट हो जाते है।इस मौके पर बडी संख्या मे श्रद्धालु उपस्थित रहे। इस मौके पर श्रद्धालु शिवपुराण सुनकर भावविभोर हो गये।