शिव ही जीव की मुक्ति का माग: स्वामी कालेन्द्रनंद
- सहारनपुर के जमालपुर में शिव महापुराण कथा सुनाते स्वामी कालेंद्रानंद महाराज।
सहारनपुर। स्वामी कालेंद्रानंद महाराज ने कहा कि शिव ही जीव की मुक्ति का मार्ग है। शिव तत्व ही संपूर्ण ब्रह्मांड में समाया है। स्वामी कालेंद्रानंद महाराज देहरादून रोड स्थित जमालपुर में महाकालेश्वर महादेव मंदिर में चल रही शिव महापुराण कथा में ज्ञान की अमृतवर्षा कर रहे थे।
शिव महापुराण कथा में प्रवचन करते हुए स्वामी कालेंद्रानंद महाराज ने कहा कि शिव तत्व सभी आत्माओं में चेतन रूप में वास करता है। शिव का वर्णन करने चाहिए जीव को मोक्ष और मुक्ति प्राप्त होती है, परंतु माया रुपी भाव जीवात्मा को परमात्मा से अलग रखता है। शिव की प्राप्ति के लिए जीव को समर्पित भाव से मन, कर्म, वचन से शिव को आह्वान कर भक्ति मार्ग से शिव तत्व की जागृति कर शिव की अनुभूति करनी होगी। इसके पश्चात ही जीवात्मा शिव का अनुभव कर पाती है और जीव माया से अलग हो जाता है जिस जीव आत्मा और परमात्मा में विलीन होकर 84 के चक्र से मुक्त हो जाता है। शिव महापुराण कथा में मुख्य अजमान विवेक गर्ग एवं सूरज कश्यप ने परिवार सहित शिव महापुराण का पूजन कराया और महाराज श्री को तिलक लगाकर आशीर्वाद प्राप्त किय। इस अवसर पर मांगेराम कश्यप, रमेश शर्मा, नीरज कश्यप, शिव कश्यप, सुभाष कश्यप, सुखबीर कश्यप, सागर गुप्ता, बबीता, रेखा, पुष्पा, रोमा, कमला, गीता आदि रहे।
