शिव भक्ति की जागृत करती है आत्म तत्व को: कालेंद्रानंद

शिव भक्ति की जागृत करती है आत्म तत्व को: कालेंद्रानंद
  • सहारनपुर में श्री शिव महापुराण कथा में ज्ञान की अमृतवर्षा करते स्वामी कालेंद्रानंद महाराज।

सहारनपुर। कथा वाचक स्वामी कालेंद्रानंद महाराज ने कहा कि शिव भक्ति ही आत्म तत्व को जागृत करती है। स्वामी कालेंद्रानंद महाराज आज देहरादून रोड स्थित जमालपुर में श्री महाकालेश्वर महादेव मंदिर समिति द्वारा आयोजित शिव महापुराण कथा में ज्ञान की अमृत वर्षा कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि शिव ज्योतिर्मय ब्रह्म पिंड हैं, जिनमें सम्पूर्ण ब्रह्मांड की ब्रह्म अग्नि समाई हुई है। शिव तत्व के जाग्रत होने पर जीवात्मा कर्म बंधनों से मुक्त होकर परमात्मा की शरण में चली जाती है और अंतत: मोक्ष प्राप्त करती है। कथा के दौरान मुख्य यजमान सुरेश गुप्ता एवं संजय सैनी ने परिवार सहित शिव महापुराण का पूजन किया और महाराज श्री को तिलक कर आशीर्वाद प्राप्त किया। स्वामी जी ने कहा कि शिव तत्व ही सृष्टि का आदि और अंत है। शिव का अर्थ ही कल्याण है। जब जीव शिव की शरण में आता है तो उसका कल्याण निश्चित हो जाता है। इसलिए हर व्यक्ति को शिव को आधार मानकर प्रभु के मार्ग पर चलना चाहिए। इस अवसर पर सुखबीर कश्यप, मांगेराम कश्यप, प्रमोद कश्यप, मोनू कश्यप, सागर गुप्ता, सुनील कश्यप, रमेश शर्मा, गीत, मोहिनी, कमला, राखी, रोमा, प्रिया, कुसुम, अनीता और विद्या देवी समेत अनेक श्रद्धालुओं ने कथा श्रवण कर पुण्य अर्जित किया। इस दौरान भारी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।