शिवसेना कार्यकर्ताओं ने फूंका महबूबा मुफ्ती का पुतला

- सहारनपुर में पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती का पुतला फूंकते शिवसैनिक।
सहारनपुर [24CN] । शिवसेना के कार्यकर्ताओं ने पाकिस्तान की पैरवी किए जाने के विरोध में जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती का पुतला फूंककर रोष व्यक्त किया तथा महबूबा मुफ्ती को उनकी सम्पत्ति से बेदखल कर पाकिस्तान का रास्ता दिखाए जाने की मांग की।
शिवसेना कार्यकर्ता जिला प्रमुख सुभाष चंद कक्कड़ व महानगर प्रमुख विनीत शर्मा के नेतृत्व में घंटाघर चौक पर एकत्र हुए तथा जोरदार नारेबाजी के बीच महबूबा मुफ्ती के पुतले को आग के हवाले कर दिया। प्रदर्शनकारियों को सम्बोधित करते हुए जिला प्रमुख सुभाष कक्कड़ व महानगर प्रमुख विनीत शर्मा ने कहा कि जम्मू-कश्मीर के अंदर अलगाववादी संगठन जिनमें मुख्य रूप से महबूबा मुफ्ती जो खाती हिंदुस्तान का है और वकालत पाकिस्तान की करती है। ऐसे लोगों को पाकिस्तान भेज देना चाहिए।उन्होंने कहा कि हमारे देश की सैन्य शक्ति इतनी मजबूत है कि वह हर चुनौती का सामाना करने को तैयार है। सभी देशवासियों को सेना पर गर्व है।
जिला सचिव राजेंद्र चावला व नगर उपप्रमुख संजय कश्यप ने कहा कि बार-बार समझाने के बावजूद महबूबा मुफ्ती पाकिस्तान की वकालत करती रहती है। ऐसे देशद्रोहियों को देश से निकाल देना चाहिए और उन्होंने जो सरकारी सम्पत्ति पर कब्जा कर रखा है, उससे कब्जा वापस ले लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि कश्मीर के अंदर जो आतंकवादी पनपते हैं, उन्हें भी यह लोग मदद करते हैं और यदि कोई उग्रवादी मारा जाता है तो ये लोग उन्हें शहीद का दर्जा देते हैं। इसके अलावा हमारे सैनिक जब आतंकवादियों को मारते हैं तो यह लोग शोर मचाते हैं कि यह उग्रवादी बेकसूर है। इसने कुछ किया ही नहीं। तब महबूबा मुफ्ती भी देशद्रोहियों जैसी भाषा बोलने लगती है। उसे भारत से कोई प्यार नहीं है। यह लोग पाकिस्तान से प्यार करते हैं। इसलिए उन्हें सम्पत्ति से भी बेदखल कर पाकिस्तान का रास्ता दिखाया जाना चाहिए। पुतला फूंकने वालों में नरेश ठाकुर, विनोद बतरा, रवि, बंटी, मि_ू, अखिल कश्यप, जनेश्वर सैनी आदि शामिल रहे।