पूरी सजगता और समर्पण भाव से करें एसआईआर का कार्य: शिपू गिरि

पूरी सजगता और समर्पण भाव से करें एसआईआर का कार्य: शिपू गिरि
  • सहारनपुर में नगर निगम में एसआईआर का कार्य कर बीएलओ और अतिरिक्त सहायक निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों से जानकारी लेते नगरायुक्त शिपू गिरि।

सहारनपुर। अतिरिक्त जिला निर्वाचन अधिकारीध्नगरायुक्त शिपू गिरि ने आज नगर निगम स्थित मतदान केद्र पर विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर) के अंतर्गत बीएलओ द्वारा मतदाता सूचियों के शुद्धिकरण हेतु किये जा रहे कार्य की जानकारी ली। उन्होंने सभी बीएलओ और अतिरिक्त सहायक निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों को निर्देश दिए कि चुनाव आयोग के आदेशों का अनुपालन करते हुए सजगता के साथ कार्य करें।

उन्होंने कहा कि पूरी तरह प्रयास किया जाए कि कोई भी मतदाता छूटने न पाए। अतिरिक्त चुनाव अधिकारीध्नगरायुक्त शिपू गिरि ने ब्रहस्पतिवार की दोपहर नगर निगम भवन में चल रहे एसआईआर के अंतर्गत बीएलओ द्वारा मतदाता सूचियों के शुद्धिकरण हेतु किये जा रहे कार्य की सभी भाग संख्या डेस्को पर जाकर जानकारी ली। उन्होंने अतिरिक्त सहायक निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों एवं बीएलओ से पूछा कि उन्हें किसी प्रकार की कोई समस्या तो नही आ रही है। अतिरिक्त जिला निर्वाचन अधिकारी/नगरायुक्त ने सभी बीएलओ और अतिरिक्त सहायक निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों से कहा कि वे केवल मतदाताओं के भरोसे न रहें, फील्ड में जाकर भी जिम्मदारी के साथ अपना कार्य करें। राष्ट्रीय महत्व के इस कार्य को पूरी सजगता, निष्ठा और समर्पण भाव के साथ त्वरित गति से पूरा करें। उन्होंने निर्देश दिए कि कोई भी मतदाता छूटने न पाए।