छुट्टियां मनाने शिमला आईं सोनिया गांधी की बिगड़ी तबीयत, IGMC में भर्ती; ऊना दौरा स्थगित कर वापस लौटे CM सुक्खू

छुट्टियां मनाने शिमला आईं सोनिया गांधी की बिगड़ी तबीयत, IGMC में भर्ती; ऊना दौरा स्थगित कर वापस लौटे CM सुक्खू
शिमला। छुट्टियां मनाने शिमला पहुंचीं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की पूर्व अध्यक्ष व कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी की तबीयत बिगड़ गई है। शनिवार दोपहर उन्हें उपचार के लिए आईजीएमसी अस्पताल (इंदिरा गांधी मेडिकल कालेज एवं अस्पताल) में भर्ती करवाया गया है।सोनिया गांधी बीते रविवार को छुट्टियां मनाने शिमला आई थीं। शिमला से 12 किमी दूर छराबड़ा में वह अपनी बेटी प्रियंका वाड्रा के घर पर रुकी हुई थी। शनिवार को उनकी अचानक तबीयत खराब हुई। जिसके बाद उन्हें उपचार के लिए लाया गया। चिकित्सकों ने उनका एमआरआई सहित अन्य टेस्ट करवाए।

सीधे अस्पताल पहुंचेंगे सीएम सुक्खू

उधर मुख्मयंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू जो ऊना जिला के दौरे पर थे वह अपना दौरा छोड़ कर वापिस शिमला लौट आए हैं। हेलीकॉप्टर से वह 6:30 बजे अनाडेल हेलीपेड पहुंचेंगे। यहां से सीधे आईजीएमसी जाने का कार्यक्रम है।सोनिया गांधी अक्सर छुट्टियां मनाने शिमला आती है। वह शिमला में अपनी बेटी के घर पर ही ठहरती है। प्रियंका वाड्रा व राहुल गांधी का भी शिमला आने का कार्यक्रम था जो स्थगित हो गया था।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *