shobhit University Gangoh
 

डिस्ट्रिक्ट प्रेस क्लब की नई कार्यकारिणी गठित शिब्ली संयोजक व चौहान बने अध्यक्ष

डिस्ट्रिक्ट प्रेस क्लब की नई कार्यकारिणी गठित शिब्ली संयोजक व चौहान बने अध्यक्ष
  • सहारनपुर में डिस्ट्रिक्ट प्रैस क्लब के नवनिर्वाचित पदाधिकारी।

सहारनपुर [24CN]। डिस्ट्रिक्ट प्रेस क्लब की बैठक में सर्वसम्मति से जिला कार्यकारिणी का गठन करते हुए अबू बकर शिब्ली को जिला संयोजक व सुरेंद्र चौहान को जिला अध्यक्ष चुना गया। जबकि अरविंद टेबक, खालिद हसन, अमित विश्वकर्मा, जगदीप कुमार को जिला महासचिव बनाया गया। स्थानीय चकरौता रोड स्थित डिस्ट्रिक्ट प्रेस क्लब के मुख्य संरक्षक जावेद साबरी के आवास पर आयोजित बैठक में क्लब को मजबूत बनाने व तहसील स्तर पर विस्तार करने का निर्णय लिया गया।

बैठक में सर्वसम्मति से अबूबकर शिब्ली को संयोजक, सुरेंद्र चौहान को अध्यक्ष बृजमोहन मोगा को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, अरविंद टेबक गंगोह, खालिद हसन, जगदीप कुमार को जिला महासचिव व अमित विश्वकर्मा को प्रशासनिक महासचिव, शरद कुमार को कोषाध्यक्ष खेमचंद सैनी को सोशल मीडिया प्रभारी व सैयद मशकूर को प्रवक्ता बनाया गया तथा शीघ्र ही कार्यकारणी का विस्तार कर सभी जिम्मेदार साथियों को जिम्मेदारी सौंपने पर सहमति जताई गई। साथ ही निवर्तमान अध्यक्ष अवनींद्र कमल को संरक्षक मंडल में शामिल किया गया।

बैठक की अध्यक्षता जावेद साबरी व संचालन अबूवकर शिब्ली ने किया बैठक में एम रियाज हाशमी, कुमार योगेश, डॉक्टर शाहिद जुबेरी, एसके चंदनानी ,शब्बीर शाद, मनोज सिंघल, डा. राकेश गर्ग, धीरज चौधरी, श्रवण शर्मा, सुरेंद्र अरोड़ा, रोशन लाल सैनी, अशोक कश्यप, अरविंद गुप्ता, उमेश शर्मा, इकबाल खान, राकेश ठाकुर, आबाद अली, राव फरमात अली, अमित गुप्ता, सुधीर गुप्ता, मोहम्मद फारुख, नईम सागर, राजू गुप्ता, शशांक शर्मा, निशांत गुप्ता, रमन गुप्ता, राव शमीम, जसबीर सिंह, दीपक अरोड़ा, अनिल कुछाडिय़ा, अमानुल्लाह खान आदि मौजूद रहे।

Jamia Tibbia