शेषराज तोमर पांचवी बार बने उ0 प्र0 लेखपाल संघ देवबंद शाखा अध्यक्ष

- शेषराज तोमर
देवबंद [24CN] : उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के चुनाव में शेषराज तोमर पांचवी बार देवबंद शाखा अध्यक्ष निर्वाचित हुए। चुनाव में कुल 39 लेखपालो ने अपने मतो का प्रयोग करते हुए संघ की नई कार्यकारिणी को निर्वाचित किया।
शुक्रवार को तहसील परिसर मंे हुऐ चुनाव में जिला निर्वाचन अधिकारी राजेश चैहान, सहायक निर्वाचन अधिकारी प्रथम शेर सिंह, सहायक निर्वाचन अधिकारी द्वितीय के देखरेख में चुनाव सम्पन्न हुआ। चुनाव के बाद शेषराज तोमर को अध्यक्ष निर्वाचित घोषित किया गया जबकि उपाध्यक्ष पद पर प्रदीप रोहेला, कनिष्ट उपाध्यक्ष पद पर दीपक कुमार निर्विरोध निर्वाचित हुए। सचिव पर अखिल कुमार निर्वाचित हुए। जबकि मोहित कुमार कोषाध्यक्ष पद पर दीपमाला आडिटर के पद पर निर्विरोध निर्वाचित हुए।