शेरे हिन्द विजयकान्त चौहान बने राष्ट्रार्पण युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष

- सहारनपुर में विजयकांत चौहान को नियुक्ति पत्र देती साध्वी।
सहारनपुर। राष्ट्रसेवा, सनातन संस्कृति और युवाओं को राष्ट्रनिर्माण से जोडऩे के उद्देश्य से कार्यरत संगठन राष्ट्रार्पण का राष्ट्रीय अधिवेशन वन्देमातरम् मिशन एवं एक चिंगारी ट्रस्ट के संस्थापक विजयकान्त चौहान, को राष्ट्रीय युवा मोर्चा अध्यक्ष नियुक्त किया गया। बरेली एक सभागर में आयोजित अधिवेशन में कार्यक्रम की शुरुआत श्री 1008 माँ महामंडलेश्वर योग योगेश्वरी यति महाराज, राष्ट्रीय कवि मनवीर मधुर, राष्ट्रीय संयोजक राजकिशोर तथा विजयकान्त चैहान द्वारा दीप प्रज्वलन से हुई। उपस्थित सभी अतिथियों एवं कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रगीत वन्देमातरम् तथा संगठन गीत का सामूहिक गायन कर कार्यक्रम को राष्ट्रभक्ति के रंग में रंग दिया। कार्यक्रम में पूज्य माँ योग योगेश्वरी यति, राजकिशोर, कवि मनवीर मधुर और राष्ट्रीय महामंत्री मंजू शुक्ला ने विजयकान्त चैहान को पगड़ी, पटका, माला, तलवार, नियुक्ति पत्र एवं सम्मान पत्र प्रदान कर उनका भव्य अभिनंदन किया।
विजयकान्त चौहान ने कहा कि वह राष्ट्रार्पण संगठन के उद्देश्यों की पूर्ति हेतु तन-मन-धन समर्पित करता है मेरा जीवन अखंड भारत, गौहत्या मुक्त भारत, आतंकवाद मुक्त और शक्तिशाली राष्ट्र निर्माण के लिए समर्पित रहेगा। युवाओं को क्रांतिकारियों की राह पर चलने को प्रेरित करते रहेंगे। राष्ट्रीय संयोजक राजकिशोर ने कहा कि राष्ट्रार्पण का उद्देश्य स्वर्णिम, सशक्त और सनातन राष्ट्र की स्थापना है। वहीं पूज्य माँ योग योगेश्वरी यति ने सनातन धर्म की रक्षा और गौसेवा को हिंदू समाज की सामूहिक जिम्मेदारी बताया। कवि मनवीर मधुर ने ओजस्वी कविताओं से युवाओं को राष्ट्रभक्ति की प्रेरणा दी। कार्यक्रम में देशभर से आए संतों, समाजसेवियों और कार्यकर्ताओं का स्वागत पगड़ी-पटका एवं पुष्पवर्षा द्वारा किया गया। सैकड़ों माताओं, बहनों और युवाओं को पाँच तुलसी के पौधे लगाने और नित्य गौसेवा का संकल्प भी दिलाया गया।