सपा कार्यकर्ताओं का शोषण बर्दाश्त नही होगा: शशिबाला पुण्डीर

सपा कार्यकर्ताओं का शोषण बर्दाश्त नही होगा: शशिबाला पुण्डीर
  • डाकबंगले पर जनसमस्याऐं सुनती पुर्व विधायक शशिबाला पुण्डीर

देवबंद [24CN]: पूर्व विधायक एंव सपा नेत्री शशिबाला पुण्डीर ने कहा कि भाजपा के शासन मे अवैध धंधे वाले व प्रशासन मिलकर जनता को लूट रहे है जिसके कारण जनता त्राहि-त्राहि कर रही हैं। उन्होंने आगामी 2022 मे होने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा की निकम्मी सरकार से छुटकारा दिलाने के लिए कार्यकर्ताओ से कमर कसने का आहवान करते हुऐ मिशन 2022 की तैयारी मे जुटने की अपील की।

ब्रहस्पतिवार को शशिबाला पुण्डीर डाकबंगले पर जनता दरबार लगाकर जनसमस्याएं सुन रही थी। इस दौरान शशिबाला पुण्डीर ने कहा कि सपा कार्यकर्ता जनसमस्याओं का प्राथमिकता के आधार  पर निस्तारण करने का प्रयास करें। उन्होंने कहा कि सपा कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न व शोषण किसी कीमत पर बर्दाश्त नही किया जाएगा।

इस अवसर पर सपा के पूर्व जिला महासचिव सिकंदर अली, गन्ना समिति के पूर्व अध्यक्ष दिलशाद गौड़, जय प्रकाश पाल, लच्छीराम कश्यप, सपा अल्पसंख्यक सभा के जिलाध्यक्ष राव मसीउल्लाह, सपा पिछड़ा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष राम किशन सैनी, हाजी जिंदा हसन, राजेन्द्र राणा भायला, सफीउल्ला खान, फिरासत खान, हारून अंसारी, सरफराज गौड़, सुशील जायसवाल, शाहनवाज मलिक, अरविंद त्यागी, राव अनीस प्रधान शेखपुरा, सभासद रामपुर जहाँगीर आलम गुर्जर, रामकुमार गुर्जर, दीपक कुमार, असलम मुखिया, आदि मौजूद रहे।

Jamia Tibbia