NCP में फूट के बीच आज से ‘मिशन महाराष्ट्र’ पर शरद पवार, नासिक में रैली से दिखाएंगे पावर

NCP में फूट के बीच आज से ‘मिशन महाराष्ट्र’ पर शरद पवार, नासिक में रैली से दिखाएंगे पावर

मुंबई : राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) से अजित पवार समेत कई बड़े नेताओं की बगावत के बाद आज पार्टी संस्थापक शरद पवार अपनी पावर दिखाएंगे। पवार आज बागियों के खिलाफ बिगुल फूंकने वाले हैं और इसकी शुरुआत वो नासिक से करने वाले हैं।

नासिक में रैली के लिए पवार अपने घर से रवाना हो चुके हैं।

छगन भुजबल के गढ़ से शुरुआत

शरद पवार आज महाराष्ट्र सरकार के नवनियुक्त कैबिनेट मंत्री छगन भुजबल के गढ़ और निर्वाचन क्षेत्र येवला में एक जनसभा को संबोधित करेंगे। येवला से पवार महाराष्ट्र मिशन के तहत राज्यव्यापी दौरा करेंगे।

पार्टी को फिर से खड़ा करने पर जोर

भतीजे अजित पवार की बगावत के बाद शरद पवार पार्टी को फिर से जमीनी स्तर पर खड़ा करने पर जोर दे रहे हैं। इसी के तहत वो आज नासिक में रैली करने वाले हैं। शरद नासिक, पुणे, सोलापुर और विदर्भ में लोगों से मिलेंगे।