शरद पवार का ऐलान, सभी विपक्षी दलों को एक साथ आना होगा, यकीन है जनता हमारी मदद करेगी
नई दिल्ली: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) चीफ शरद पवार ने 24वें स्थापना दिवस के मौके पर दो नए कार्यकारी अध्यक्ष बनाए हैं. सुप्रिया सुले और प्रफुल्ल पटेल को नया कार्याकारी अध्यक्ष बनाया गया है. वहीं, संगठन में बड़े बदलाव के बाद शरद पवार ने कहा कि 23 जून को सभी दल बिहार में मिलेंगे. सभी विपक्षी दलों को एक साथ आना होगा. देश भर में यात्रा करेंगे और अपनी बात जनता के सामने रखेंगे. मुझे यकीन है कि जनता हमारी मदद करेगी. बता दें कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपील की है कि 2024 लोकसभा चुनावों में बीजेपी को शिकस्त देने के लिए सभी दलों को एक साथ आना होगा. इसी कड़ी में शरद पवार ने यह ऐलान किया है.
