शमीम अहमद बने रालोद अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष

- सहारनपुर में रालोद अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान करते पदाधिकारी।
सहारनपुर। राष्ट्रीय लोकदल की मासिक बैठक में वक्ताओं ने पार्टी को मजबूत बनाने के लिए जल्द से जल्द बूथ कमेटियों का गठन करने तथा सुनवाई की तैयारियों में जुटने का आह्वान किया। स्थानीय हकीकत नगर स्थित शिविर कार्यालय पर आयोजित बैठक में राष्ट्रीय लोकदल खेल प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौ. नीरपाल सिंह व अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के क्षेत्रीय अध्यक्ष नौशाद खान ने शमीम अहमद को रालोद अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ का सहारनपुर जिलाध्यक्ष नियुक्त करने की घोषणा की। इसके अलावा मौ. साजिद अली को वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष व मोहतरिन को जिला महासचिव नियुक्त किया गया। क्षेत्रीय अध्यक्ष नौशाद खान ने नवनियुक्त पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया।
बैठक को सम्बोधित करते हुए खेल प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौ. नीरपाल सिंह ने कहा कि रालोद दिन प्रतिदिन मजबूत होता जा रहा है। रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी की कार्यशैली से प्रभावित होकर किसान, मजदूर व नौजवान स्वयं रालोद से जुड़ रहे हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया है। चुनाव नजदीक है, इसलिए रात दिन चुनावी तैयारियों में जुट जाएं और शीघ्र ही बूथ कमेटियों का गठन करने का काम करें। क्षेत्रीय अध्यक्ष नौशाद खान ने कहा कि अल्पसंख्यकों का सम्मान केवल रालोद में ही हो रहा है। शमीम अहमद के सहारनपुर जिलाध्यक्ष बनने से संगठन को मजबूत मिलेगी और आगामी निकाय व लोकसभा चुनाव में राष्ट्रीय लोकदल का परचम लहराएगा।
नवनियुक्त जिलाध्यक्ष शमीम अहमद ने कहा कि उन्हें पार्टी ने जो जिम्मेदारी सौंपी है उसे वह पूरी ईमानदारी व मेहनत से निभाते हुए पार्टी को मजबूत करने का काम करेंगे। बैठक में चौ. अरविंद मलिक, रिंकू सोनकर, मौ. शमी, नफीस मलिक, तहसीन सिद्दीकी, दिलशाद खान, धर्मवीर सिंह, आशु, इंतजार, फारूख, उसमान, रिजवान, मुन्ना, नरेंद्र सिंह आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।