शक्ति कुमार मिश्रा बने निर्विरोध अध्यक्ष

शक्ति कुमार मिश्रा बने निर्विरोध अध्यक्ष
  • सहारनपुर में संयुक्त राज्य कर्मचारी संघ की नवनियुक्त कार्यकारिणी के पदाधिकारी।

सहारनपुर। संयुक्त राज्य कर्मचारी संघ के चुनाव में सर्वसम्मति से शक्ति कुमार मिश्रा अध्यक्ष चुने गए। जबकि मंत्री पद पर सोहन सिंह राणा ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी सुमित कुमार को छह मतों के अंतर से पराजित कर दिया।

राज्य सेतु निगम के कर्मचारियों द्वारा आज संयुक्त राज्य कर्मचारी संघ के अध्यक्ष व मंत्री पद के चुनाव की प्रक्रिया सम्पन्न कराई गई जिसमें संघ के केंद्रीय मंत्री रामसवारे की देखरेख में सम्पन्न हुए चुनाव में शक्ति कुमार मिश्रा को अध्यक्ष पद के लिए निर्विरोध चुना गया। जबकि मंत्री पद पर सोहन सिंह राणा ने 13 मत हासिल कर अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी सुमित कुमार को 6 मतों के अंतर से पराजित कर दिया। सुमित कुमार को मात्र 7 मत मिले। सेतु निगम के कर्मचारियों ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष शक्ति कुमार मिश्रा व मंत्री सोहन सिंह राणा का माल्यार्पण कर स्वागत किया।

नवनिर्वाचित अध्यक्ष शक्ति कुमार मिश्रा व मंत्री सोहन सिंह राणा ने कर्मचारियों की समस्याओं को मजबूती के साथ उठाकर उनके अधिकारों की लड़ाई लडऩे का आश्वासन दिया। इस दौरान ओमवीर सिंह, नन्हे कुमार, पवन सिंह, समीर अहमद, अशोक शर्मा, रवि सिंह, सुमित कुमार, शिवचरण सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।