सियासत का अखाड़ा बना शाहीन बाग, आप और भाजपा आमने-सामने

सियासत का अखाड़ा बना शाहीन बाग, आप और भाजपा आमने-सामने

दिल्ली विधानसभा चुनाव में शाहीन बाग सियासत का अखाड़ा बन गया है। सोमवार को भी इस मसले पर दिल्ली की सियासत गरमाई रही। भाजपा ने सीधे तौर पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को कठघरे में खड़े करते हुए उनकी खामोशी पर सवाल उठाए। भाजपा ने कांग्रेस पर भी जमकर निशाना साधा। इसके जवाब में आम आदमी पार्टी ने भाजपा पर गंदी राजनीति करने का आरोप लगाया है

शाहीन बाग के हक में खड़े हैं आप नेता : रविशंकर प्रसाद
केंद्रीय मंत्री व भाजपा के कद्दावर नेता रविशंकर प्रसाद ने सोमवार को मीडिया से बात करते हुए कहा कि शाहीन बाग के प्रदर्शनकारियों को देश विरोधी ताकतों का समर्थन मिल रहा है। शाहीन बाग एक सोच है जो टुकड़े-टुकड़े गैंग के समर्थन में है। साथ ही सवाल किया कि इस मसले पर राहुल गांधी और अरविंद केजरीवाल खामोश क्यों है। जबकि दोनों पार्टी के नेता शाहीन बाग के समर्थन में बोल रहे हैं।

प्रसाद ने कहा कि प्रदर्शन में बच्चों की मासूमियत का इस्तेमाल किया जा रहा है। मासूम बच्चों से प्रधानमंत्री को मारने का बयान दिलवाया गया है। स्पष्ट है कि प्रदर्शन नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ नहीं, प्रधानमंत्री के विरोध में है। शाहीन बाग में भारत के झंडे तले ही देश को तोड़ने वालों को मंच दिया जाता है। जहां पर टुकड़े-टुकड़े गैंग पीछे खड़े रहते हैं।

रविशंकर प्रसाद ने कहा कि शाहीन बाग में प्रदर्शन की वजह से बच्चे स्कूल नहीं जा पा रहे हैं, लोग दफ्तर नहीं पहुंच रहे। एंबुलेंस को रास्ता नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का जिन्ना प्रेम एक बार फिर जाग गया है। कांग्रेस के लिए चेतावनी है कि अब देश का कोई बंटवारा नहीं होगा। अगर किसी ने ऐसा करने की कोशिश की तो कार्रवाई भी होगी।

रविशंकर प्रसाद ने कहा कि अब दिल्ली की जनता को तय करना है कि वे कैसी दिल्ली चाहते हैं। क्या दिल्ली में ऐसे लोगों को जगह मिलनी चाहिए, जो वोट के लिए दिल्ली को ठप करने पर तुले हैं। एक कानून, जो अल्पसंख्यक पीड़ितों के आंसू पोंछने का था, उसका विरोध करने के लिए देश विरोधी सभी ताकते एक हो गई हैं। भारत में हर देश के नागरिकों को इज्जत है। इसकी ताजा मिसाल अदनान सानी को मिले सम्मान से झलकती है।

व्हाट्सएप पर समाचार प्राप्त करने के लिए यंहा टैप/क्लिक करे वीडियो समाचारों के लिए हमारा यूट्यूब चैनल सबस्क्राईब करे