हर्षोल्लास के साथ मनाया शहीद वीर अब्दुल हमीद का जन्मदिवस

हर्षोल्लास के साथ मनाया शहीद वीर अब्दुल हमीद का जन्मदिवस
  • सहारनपुर में वीर अब्दुल हमीद के चित्र पर पुष्प अर्पित करते आयोजक।

सहारनपुर। शहीद वीर अब्दुल हमीद मेमोरियल शिक्षा एवं सामाजिक समिति के तत्वाधान में परमवीर चक्र विजेता शहीद वीर अब्दुल हमीद का जन्मदिवस  हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। न्यू चिलकाना बस स्टैंड स्थित शहीद वीर अब्दुल हमीद चैक पर आयोजित कार्यक्रम का शुभारम्भ सेवानिवृत्त कर्नल अवनीश शर्मा, पूर्व विधायक, पूर्व मंत्री सुरेंद्र कपिल व पूर्व विधायक संजय गर्ग ने वीर अब्दुल हमीद के चित्र पर पुष्प अर्पित करके किया।

इस अवसर पर हमजा मसूद, वरिष्ठ कांग्रेस नेता महेंद्र तनेजा, प्रदेश उपाध्यक्ष वसी रिजवी, अल्पसंख्यक कांग्रेस  जिला पूर्व अध्यक्ष मुजफ्फर चैधरी, किसान यूनियन नेता अरुण राणा, दीपक गौतम, विधानसभा अध्यक्ष आरिश सिद्दीकी, नगर अध्यक्ष अल्पसंख्यक लोगों ने अपने विचार व्यक्त किया। समिति सचिव मुर्सलीन उर्फ मधधा व कांग्रेस जिलाध्यक्ष गुलशेर, आलम शाह अल्पसंख्यक विभाग पंकज शर्मा एडवोकेट समिति अध्यक्ष ने उपस्थित अतिथियों का फूलमालाओं से स्वागत किया। तथा मुख्य अतिथि रिटायर कर्नल श्री अवनीश शर्मा जी ने वीर अब्दुल हमीद जी के बारे में उपस्थित जन समूह को विस्तारक पूर्व जानकारी दी जिसमें भारत माता पाक के 1965 के युद्ध के बारे में लोगों को अगवत कराया।

कार्यक्रम में मशहूर गायक नसीम उस्मानी ने देशभक्ति के गीतों से उपस्थित जनसमूह का मन मोह लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व विधायक सुरेंद्र कपिल व संचालक कुर्बान मलिक ने किया। कार्यक्रम में मेहरबान मुखिया, जिला मीडिया प्रभारी जिला सचिव साकिब खुर्शीद अहमद, शमीम अहमद, कामिल, अब्दुल हमीद, गफूर अहमद, डॉ अरशद यमन अल्वी आदि भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।