शहीद-ए-आजम भगत सिंह आज भी युवाओं के प्रेरणास्रोत : मंडलायुक्त

शहीद-ए-आजम भगत सिंह आज भी युवाओं के प्रेरणास्रोत : मंडलायुक्त
  • सहारनपुर में प्रभुजी की रसोई में शहीदे आजम स. भगतसिंह की जयंती मनाते मंडलायुक्त एवं संस्था के पदाधिकारी।

सहारनपुर। शहीद-ए-आजम भगत सिंह की 118वीं जयंती के अवसर पर प्रभुजी की रसोई में आयोजित कार्यक्रम में मंडलायुक्त अटल कुमार राय ने कहा कि भगत सिंह आज भी देश के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं। हमें उनके बताए मार्ग पर चलकर राष्ट्र निर्माण का संकल्प लेना चाहिए।

मंडलायुक्त श्री राय ने कहा कि भगत सिंह मानते थे कि राष्ट्रीयता से बड़ा कोई धर्म नहीं है। वे किसी एक मजहब के नहीं, बल्कि पूरे देश के थे। उनका देश के लिए दिया गया बलिदान सदैव अमर रहेगा। प्रभुजी की रसोई के सचिव शीतल टण्डन ने कहा कि सच्चे मायनों में भगत सिंह आजादी के दीवाने थे और उनका बलिदान देश कभी नहीं भूल पाएगा।

कार्यक्रम में महापौर डॉ. अजय कुमार, सिटी मजिस्ट्रेट कुलदीप सिंह, कर्नल संजय मिडढा, मनजीत कौर, पं. जयनाथ शर्मा, सुरेन्द्र कपिल, डॉ. हर्षवर्धन शर्मा, पद्मश्री सेठपाल, डॉ. पंकज खन्ना, महेन्द्र सचदेवा, नवनीत सिंह बग्गा, संजय फुटेला, आईटीओ शेर सिंह राणा, राजीव ठाकुर, डॉ. जी.बी. लाल, कृष्ण लाल मिडढा, श्रीमती राजीव कालिया, प्रियम्वंदा राणा, मुरली खन्ना समेत अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने शहीद-ए-आजम भगत सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।