जनसुनवाई में पहुंची सात समस्याएं

जनसुनवाई में पहुंची सात समस्याएं
  • सहारनपुर में जनसुनवाई करते अपर नगरायुक्त प्रदीप कुमार यादव व अन्य अधिकारी।

सहारनपुर। नगर निगम में जनसुनवाई के अंतर्गत आज सात समस्याएं पहुंची, जिनमें चार सफाई सम्बंधी, एक स्ट्रीट लाईट ठीक कराने तथा दो समस्याएं प्रोपर्टी में नाम परिवर्तन सम्बंधी रही। अपर नगरायुक्त प्रदीप कुमार यादव ने सम्बंधित विभागों के अधिकारियों को स्थलीय निरीक्षण कर समस्याओं के समाधान के निर्देश दिए।

जनसुनवाई में सहायक नगरायुक्त जेपी यादव सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। वार्ड 62 टोपिया सराय निवासी नदीम ने भवन का नामांतरण कराने तथा वार्ड 58 पंसारी बाजार के नवीन भट्ट ने भी सम्बंधित भवन पर पूर्व भवन स्वामी का नाम दर्ज कराने के लिए प्रार्थना पत्र दिए। जिस पर उन्हें बताया गया कि वे उक्त भवनों में आवश्यक कागज कार्यालय में जमा करा दें, जांचोपरांत नाम परिवर्तन कर दिया जायेगा। वार्ड 11 मवींकला निवासी अंकित ने मवींकला ताहरपुर में स्ट्रीट लाइट ठीक कराने के लिए प्रार्थना पत्र दिया, जिस पर अवर अभियंता पथ प्रकाश को स्थलीय निरीक्षण कर कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त वार्ड 48 मंदाकिनी विहार निवासी सुधीर जैन ने कॉलोनी की नालियों की साफ सफाई कराने तथा वार्ड 69 लोहानी सराय निवासी रविंद्र सिंह ने अपनी दुकान के पीछे नाली की सफाई कराने के लिए प्रार्थना पत्र दिया। वार्ड 67 चांद कॉलोनी- 62 फुटा रोड  निवासी कामरान ने 62 फुटा रोड पर खाली पडेघ् प्लाट की साफ सफाई कराने और वार्ड 41 चंद्र विहार निवासी अजय सिंह ने कॉलोनी के पास खड़ी घास व झाड़ियों की साफ सफाई कराने के लिए प्रार्थना पत्र दिया। उक्त समस्याओं के सम्बंध में अपर नगरायुक्त ने क्षेत्रीय सफाई निरीक्षकों को स्थलीय निरीक्षण कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए।