shobhit University Gangoh
 

सहारनपुर में मिले कोरोना के सात नए संक्रमित, स्वास्थ्य विभाग में मचा हड़कंप, 200 हुई मरीजों की संख्या

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में शनिवार को कोरोना के सात और नए मरीज मिले हैं। कमिश्नर संजय कुमार ने इसकी पुष्टि की है। अब जनपद में मरीजों की संख्या की 200 पर पहुंच गई है। इनमें 184 लोग ठीक हो कर अपने घर जा चुके हैं।

बताया गया कि शनिवार को नोएडा लैब से आई जांच रिपोर्ट में सात नए केस मिलने से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। अब जनपद में सक्रिय मरीजों की संख्या 16 पहुंच गई है। इनका कोविड अस्पताल में उपचार किया जा रहा है।

शनिवार को सामने आए सात नए मरीज देवबंद और नागल क्षेत्र के बताए जा रहे हैं। फिलहाल सभी को कोविड-19 में शिफ्ट किया जा रहा है।

उधर, मेरठ में शुक्रवार को 26 नए संक्रमित मिलने से मरीजों की संख्या 312 पहुंच गई थी। इनमें एक वरिष्ठ फिजिशियन भी हैं। हालांकि इनमें से 95 लोग स्वस्थ हो चुके हैं और 17 की मौत हो चुकी है। संक्रमितों का आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है। इससे स्वास्थ्य विभाग के साथ पुलिस और प्रशासन में भी खलबली मची हुई है।

Jamia Tibbia