सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ हुआ सात दिवसीय रासेयोग शिविर का शुभारम्भ

सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ हुआ सात दिवसीय रासेयोग शिविर का शुभारम्भ
  • सहारनपुर में ग्राम चकदेवली में रासेयो शिविर  के शुभारम्भ कार्यक्रम का मंचीय दृश्य।

सहारनपुर। शिक्षण महाराज सिंह कॉलेज द्वारा राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ चकदेवली ग्राम स्थित रविदास मंदिर प्रांगण में गरिमामय वातावरण में किया गया। शिविर का विधिवत उद्घाटन प्राचार्य डॉ. अनिल कुमार ने किया। इसके उपरांत मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। सरस्वती वंदना एवं एनएसएस गीत की प्रस्तुति से वातावरण पूर्णतः भक्तिमय और राष्ट्रसेवा की भावना से ओतप्रोत हो गया।

कार्यक्रम के दौरान स्वयंसेविका ट्विंकल सैनी ने देशभक्ति से ओतप्रोत गीत प्रस्तुत कर उपस्थित जनों में जोश और उत्साह का संचार किया। वहीं अंशुल कुमार एवं जाफर ने राष्ट्रीय सेवा योजना के महत्व, उद्देश्यों और सामाजिक उत्तरदायित्व पर विचार व्यक्त करते हुए स्वयंसेवकों को समाज सेवा के प्रति प्रेरित किया। प्राचार्य डॉ. अनिल कुमार ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना युवाओं के व्यक्तित्व विकास का सशक्त माध्यम है। शिविर के दौरान ग्राम स्तर पर स्वच्छता अभियान, जागरूकता रैली, सामाजिक सर्वेक्षण, पर्यावरण संरक्षण एवं अन्य जनहितकारी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। सात दिवसीय यह विशेष शिविर युवाओं में सेवा, समर्पण और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना को और अधिक सुदृढ़ करेगा।


Leave a Reply