राष्ट्रीय सेवा योजना का सात दिवसीय शिविर सम्पन्न
- सहारनपुर में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के शिविर में शपथ लेते स्वयंसेवी।
सहारनपुर। नगर की प्रमुख शिक्षण संस्था जेवी जैन इण्टर कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के सात दिवसीय विशेष शिविर का आज समाज सेवा की शपथ के साथ समापन हो गया।
चिलकाना रोड स्थित गाँव बालपुर के प्राथमिक विद्यालय में चल रहे शिविर को सम्बोधित करते हुए पूर्व माध्यमिक विद्यालय की प्रधानाचार्या इमराना परवीन ने कहा कि स्वयंसेवकों ने शिविर में जो कार्य किया है वह व्यर्थ नहीं जाएगा। इससके आपके जीवन मे अवश्य ही अच्छे परिवर्तन होंगे। कार्यक्रम अधिकारी प्रदर्शन जैन ने शिविर की रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए बताया कि शिविर में कक्षा 11 के 50 स्वयंसेवकों ने भागेदारी की। 15 फरवरी से आरम्भ हुए शिविर का शुभारम्भ विद्यालय के प्रधानाचार्य दीपक कुमार गुप्ता के द्वारा किया गया था। शिविर में स्वयंसेवकों ने श्रमदान, पौधारोपण, सफाई, 150 परिवारों के आर्थिक और सामजिक स्तर का सर्वे, बेटी बचाओ रैली, मतदाता जागरूकता रैली, स्वच्छता के प्रति जागरूकता रैली, संचारी रोगों के प्रति जागरूकता, सड़क सुरक्षा जैसे समाजसेवा के कार्यों को सम्पादित किया। एक सत्र में योग विशेषज्ञ प्रदीप बजाज ने स्वयंसेवकों को योग की महत्त्वपूर्ण जानकारियां प्रदान की। यह शिविर इन स्वयंसेवकों में समाज के प्रति लगाव विकसित करने में सफल रहेगा।
समाजसेवी और पूर्व माध्यमिक विद्यालय की कार्यकारिणी के अध्यक्ष डा. प्रमोद सैनी ने कहा कि स्वयंसेवक का अर्थ ही यह है कि उसे सेवा कार्य करने के लिए कहना न पड़े बल्कि वह स्वयं ही इनके लिए सबसे पहले तैयार रहे। स्वयंसेवक कशिश अग्रवाल ने शिविर के अनुभव बताए और सोनी ने एक देशभक्ति गीत प्रस्तुत किया। इस दौरान सभी स्वयंसेवकों को समाजसेवा की शपथ दिलाई गई कि आपको सदैव याद रहे कि समाज और देश को जब भी जरूरत पड़े कभी भी अपने कर्तव्य से मुख नही मोडऩा है और जितना सम्भव हो उतना अपनी ओर से देने की सोचना है, लेने का नहीं। कार्यक्रम में सभी स्वयंसेवक मौ सुहेल, गोरक्ष चौहान, सऊद, काशिफ, अंकित गुप्ता, सरफराज, राघव कुमार, प्रिंसपाल, अंकुश गौतम, कार्तिक, प्रिंस, सचिन कुमार, अंकुश गौतम, वंश सैनी, रजत, रोहित, अनूप, कशिश अग्रवाल, सोनी, ईशा सिंह, सलोनी, निगम, अजमा, जेबा, खदीजा आदि उपस्थित रहे।
