स्थानीय स्तर पर रोजगार उपलब्ध कराने के लिए सेवामित्र पोर्टल शुरू

सहारनपुर [24CN]। जनपद के हुनरमंद व्यक्तियों को प्रशिक्षण एवं सेवायोजन विभाग द्वारा स्थानीय सर्विस प्रदाताओं के माध्यम से स्थानीय स्तर पर रोजगार उपलब्ध कराये जाने के लिए सेवामित्र पोर्टल का विकास किया है। इस कार्य हेतु स्थानीय सेवा प्रदाता एजेन्सियों को अपना आॅनलाईन रजिस्टेªशन कराना होगा,जो कि चार श्रेणियों/कैटेगरी (ए,बी,सी,डी) में होगा।

सहायक निदेशक क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय श्री शिव ललित सिंह ने आज यहां यह जानकारी दी है। उन्होने बताया कि सेवामित्र पोर्टल पर  श्रेणी ए में वह सर्विस प्रोवाइडर रहेंगे जिनकी वार्षिक आय 25 लाख या उससे अधिक है। श्रेणी बी में ऐसे सर्विस प्रोवाइडर है जिनकी वार्षिक आये 10 लाख से अधिक है। श्रेणी सी व डी में ऐसे सर्विस प्रोवाइडर  आएंगे जो स्टार्टअप आदि है। सेवाप्रदाताओ के लिए रजिस्टेªशन शुल्क भी निर्धारित किया गया है। सेवामित्र पोर्टल का उद्देश्य सेवाप्रदाता (सर्विस प्रोवाइडर) और यूजर /कस्टमर/क्लाइंट (उपभोक्ता) को एक प्लेटफार्म पर लाना है। जिसमें यूजर/क्लांइट को अपने रोजमर्रा संबंधी कार्य यथा,प्लम्बर,इलैक्ट्रीशियन,बारबर इत्यादि के लिये सेवा प्रदाताओं का वृहद डेटाबेस सेवामित्र पोर्टल पर मिल सकेगा। वहीं दूसरी और सेवा प्रदाताओं का पोर्टल के माध्यम से नियमित रूप से उपभोक्ता द्वारा सृजित मांग के अनुरूप कार्य मिलता रहेगा।

श्री शिव ललित सिंह ने बताया कि प्रशिक्षित एवं कुशल बेरोजगार अभ्यर्थियों को भी रोजगार/स्वतः रोजगार के क्षेत्रों ( प्लम्बर,इलैक्ट्रीशियन,बारबर) इत्यादि में रोजगार की उपलब्धता हेतु सेवामित्र पोर्टल पर पंजीकरण अनिवार्य है। उन्होंने सभी आर्हता प्राप्त अभ्यर्थियों का आह्वान किया है कि वो सेवामित्र पोर्टल ेमूंउपजतंण्नचण्हवअण्पद पर अपना पंजीकरण अनिवार्य रूप से अतिशीघ्र करा लें। अधिक जानकारी के लिए किसी कार्यदिवस पर क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय,सहारनपुर से संपर्क करने का कष्ट करें।