गरीब व असहाय लोगों की सेवा करना सबसे बड़ा पुण्य कायर्: इंद्रसैन

- सहारनपुर में रामसहाय वाला में गरीबों को कम्बल वितरित करते सपा नेता चौ. इंद्रसैन।
गंगोह। समाजवादी पार्टी के गंगोह विधानसभा प्रभारी चौ. इंद्रसैन ने कहा कि समाज के सम्पन्न लोगों को निर्धन लोगों की सेवा करने के लिए आगे आना चाहिए क्योंकि निर्धन लोगों की सेवा करना सबसे बड़ा पुण्य का कार्य है। चौ. इंद्रसैन आज गंगोह विधानसभा के गांव रामसहाय वाला में कड़ाके की ठंड में लोगों को ठंड से बचाने के लिए आयोजित कम्बल वितरण कार्यक्रम को बतौर मुख्य अतिथि सम्बोधित कर रहे थे।
इस दौरान उन्होंने गांव के गरीब लोगों को कम्बल वितरित किए। उन्होंने कहा कि चाहे कोई गरीब हो या अमीर, सभी ईश्वर की संतान हैं। यदि ईश्वर किसी मनुष्य को धन-दौलता से नवाजता है तो उसे चाहिए के वह आसपास के गरीब लोगों की हरसंभव सहायता करे क्योंकि निर्धन लोगों की सेवा करने से एक ओर भगवान प्रसन्न होते हैं, वहीं दूसरी ओर मनुष्य को आत्म संतुष्टि भी मिलती है। पूर्व प्रधान अशोक शर्मा ने कहा कि गरीबों की सेवा करने से सुख की अनुभूति होती है। इसलिए गांव के गरीब लोगों को कम्बल वितरित करने का काम किया गया है ताकि गरीबों को ठंड से बचाया जा सके। इस दौरान मोहसिन, तासीन, राशिद, रिजवान, कुम्मत, मीर साहब, आसिफ, जमशेद आदि मौजूद रहे।