कांवडिय़ों की सेवा करना पुण्य का कार्य: अजय

कांवडिय़ों की सेवा करना पुण्य का कार्य: अजय
  • सहारनपुर में कांवड़ सेवा शिविर के उद्घाटन कार्यक्रम में मौजूद अतिथिगण।

सहारनपुर। मां शाकम्भरी सेवा परिवार फाउंडेशन के तत्वावधान में आयोजित कांवड़ सेवा शिविर का शुभारम्भ पूजा-अर्चना के साथ किया गया।

मां शाकम्भरी सेवा परिवार फाउंडेशन के तत्वावधान में आयोजित कांवड़ सेवा शिविर का शुभारम्भ महापौर डा. अजय कुमार सिंह, नगर विधायक राजीव गुम्बर, पूर्व विधायक नरेश सैनी, पूर्व विधायक जगपाल सिंह, भाजपा महानगर अध्यक्ष राकेश जैन, अतुल जोशी महाराज, स्वामी कालेंद्रानंद एवं व्यापारी नेता जयवीर राणा ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया।

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि कांवडिय़ों की सेवा करना पुण्य का काम है क्योंकि कांवडि़ए भगवान शिव के सच्चे भक्त हैं जिनकी सेवा करने से भगवान शिव प्रसन्न होते हैं। इस दौरान पूर्व पार्षद विराट पुरी, नवीन प्रजापति, उमेश शर्मा, कमल लोधाी, सतीश कुमार, हिमांशु, प्रदीप, प्रवीण शर्मा, श्रीमती नीति धीमान अंजू धीमान आदि मौजूद रहे।