shobhit University Gangoh
 

कावडिय़ों की साधना का पुण्य मिलता है सेवादारों को भी: कर्मवीर

कावडिय़ों की साधना का पुण्य मिलता है सेवादारों को भी: कर्मवीर
  • सहारनपुर में कावड़ शिविर के शुभारम्भ पर पूजा-अर्चना करते प्रदेश सहमहामंत्री संगठन कर्मवीर सिंह।

सहारनपुर [24CN]। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश सह महामंत्री संगठन कर्मवीर सिंह ने कहा कि जो कांवडिय़ा भगवान शिव का सच्ची श्रद्धा एवं भक्तिभाव से पवित्र गंगाजल लाकर जलाभिषेक करते हैं, उनकी हर मनोकामना पूर्ण होती है।

कर्मवीर सिंह आज यहां देहरादून रोड स्थित सड़क दूधली में शिव सेवा कावड़ संघ द्वारा आयोजित कावड़ सेवा शिविर के उद्घाटन कार्यक्रम को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि शिवभक्त कावडिय़ों की तपस्या और साधना उनके पवित्र शरीर सहित जहां प्रवास करती है, वह धरती तो पवित्र होती ही है बल्कि उन भोलों की सेवा करने से भी उनके पुण्य सेवादारों को मिलते हैं। शिविर के संचालक व समाजसेवी संजय कर्णवाल ने बताया कि शिविर में भोलों के प्रवेश के लिए शुद्धता विशेष ध्यान रखा गया है। उन्होंने भोलों की आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए व्यवस्थाओं की भी जानकारी दी।

सह संचालक रम्मी धवन ने बताया कि यहां रूकने वाले कावडिय़ों की सेवा में कोई दिक्कत न आए इसके लिए सेवादारों की समितियां भी बनाई गई हैं ताकि कावडिय़ों की आवश्यकता की पूर्ति की जा सके। महापौर संजीव वालिया ने कहा कि शिविर में साफ-सफाई की व्यापक व्यवस्था की गई है। इसके अलावा चूने का नियमित छिड़काव व फोगिंग की व्यवस्था भी रहेगी।

इस दौरान भाजपा महानगर अध्यक्ष राकेश जैन, विधायक मुकेश चौधरी, कीरत सिंह, राजीव गुम्बर, शाहनवाज खान, विवेक मनोचा, मनीष साहनी, विजय गांधी, भानू कर्णवाल, शुभम कर्णवाल, विनीत कर्णवाल, अशोक धवन, हरिराम आदि मौजूद रहे।

Jamia Tibbia