• About WordPress
    • WordPress.org
    • Documentation
    • Learn WordPress
    • Support
    • Feedback
  • Log In
  • Register
Skip to content
24CityNews
  • होम
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • Uttrakhand News
  • शहर
    • सहारनपुर | Saharanpur News
    • लखनऊ
    • गाज़ियाबाद
    • मुज़फ्फर नगर
    • मेरठ
  • खेल
    • क्रिकेट
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • ज्योतिष
  • व्यापार
  • धर्म
    • व्रत एवं त्यौहार
  • जीवन शैली
  • कनवर्टर
  • Latest Jobs
  • Write for Us

समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता विधायक आजम खां की तबीयत खराब, लखनऊ के मेदांता अस्पताल में भर्ती

  • August 4, 2022
समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता विधायक आजम खां की तबीयत खराब, लखनऊ के मेदांता अस्पताल में भर्ती
  • Samajwadi Party Leader Azam Khan Admitted In Medanta Lucknow आजम खां को मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आजम खां को निमोनिया और सांस लेने में तकलीफ के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां मेदांता की क्रिटिकल केयर टीम आजम खां के इलाज में लगी है।

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के संस्थापक सदस्य तथा वरिष्ठ नेता आजम खां (Azam Khan) की तबीयत खराब हो गई है। रामपुर सदर से दसवीं बार विधायक आजम खां (MLA Azam Khan) को लखनऊ के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मेदांता अस्पताल में क्रिटिकल केयर विभाग की टीम उनके स्वास्थ्य की जांच में लगी है।

लखनऊ प्रवास के दौरान बुधवार रात से आजम खां की तबीयत कुछ खराब होने लगी थी। दिन में असहज महसूस करने के बाद उनका डाक्टर्स ने चेकअप किया। इसके बाद उनको किसी अस्पताल में भर्ती करने की सलाह दी। आजम खां को मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आजम खां को निमोनिया और सांस लेने में तकलीफ के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां मेदांता की क्रिटिकल केयर टीम आजम खां के इलाज में लगी है।

73 वर्षीय आजम खां पहले रामपुर से लोकसभा सदस्य थे, इसके बाद इस्तीफा देकर विधानसभा चुनाव लड़े। मेदांता अस्पताल ने आजम खां को लेकर मेडिकल बुलेटिन भी जारी किया है। मेदांता के बुलेटिन के अनुसार आजम खां के फेफड़ों में न्युमोनिआ है और उनको सांस लेने में तकलीफ भी है। आवश्यक जांच के बाद उनको क्रिटिकल केयर टीम की निगरानी में रखा गया है। मेदांता लखनऊ की क्रिटिकल केयर टीम के प्रमुख डा. दिलीप दुबे और उनकी टीम उनके बेहतर में लगी है। उनकी तबियत अभी स्थिर एवं नियंत्रण में है।

रामपुर की मौलाना जौहर यूनिवर्सिटी (Jahaur University Rampur) के संस्थापक आजम खां बीते महीने ही सुप्रीम कोर्ट से अंतरिम जमानत मिलने के बाद करीब ढाई वर्ष बाद सीतापुर जेल से बाहर आए थे। जेल में रहने के दौरान भी वह कोरोना वायरस संक्रमण की चपेट में आ गए थे। उस दौरान भी तबीयत खराब होने के कारण उनको लखनऊ के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

 

 

 

 


Post navigation

Prev
Next
ट्रंप के टैरिफ पर अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद सरकार का आया पहला रिएक्‍शन

ट्रंप के टैरिफ पर अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद सरकार का आया पहला रिएक्‍शन

  • February 21, 2026
शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को बड़ा झटका, यौन शोषण के मामले में दर्ज होगी FIR

शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को बड़ा झटका, यौन शोषण के मामले में दर्ज होगी FIR

  • February 21, 2026
सीएम योगी आदित्यनाथ की घोषणा, UP में होमगार्ड की भर्ती में आपदा मित्र को मिलेगी प्राथमिकता

सीएम योगी आदित्यनाथ की घोषणा, UP में होमगार्ड की भर्ती में आपदा मित्र को मिलेगी प्राथमिकता

  • February 21, 2026
‘रिटायरमेंट के 20 साल बाद तक…’, जनरल नरवणे की पुस्तक के विवाद पर पहली बार बोले राजनाथ सिंह

‘रिटायरमेंट के 20 साल बाद तक…’, जनरल नरवणे की पुस्तक के विवाद पर पहली बार बोले राजनाथ सिंह

  • February 21, 2026
AI समिट में यूथ कांग्रेस के प्रदर्शन पर मायावती की पहली प्रतिक्रिया

AI समिट में यूथ कांग्रेस के प्रदर्शन पर मायावती की पहली प्रतिक्रिया

  • February 21, 2026
Google के बाद Microsoft ने भी खोल दिया खजाना, भारत में AI पर करेगा बड़ा निवेश, लोगों की जिंदगी होगी आसान

Google के बाद Microsoft ने भी खोल दिया खजाना, भारत में AI पर करेगा बड़ा निवेश, लोगों की जिंदगी होगी आसान

  • February 21, 2026

विडियों समाचार

https://www.youtube.com/watch?v=EwKHE8m38mw

Recent News

  • ट्रंप के टैरिफ पर अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद सरकार का आया पहला रिएक्‍शन February 21, 2026
  • ‘बीजेपी और कांग्रेस से गुजरात के लोग परेशान’, अहमदाबाद में बोले अरविंद केजरीवाल, बजट पर सरकार को घेरा February 21, 2026
  • मंडल स्तरीय वृहद पशु आरोग्य मेला सम्पन्न February 21, 2026
  • निर्माणाधीन सड़क का कार्य अधूरा, व्यापारियों व क्षेत्रवासियों में आक्रोश February 21, 2026
  • हिन्दू सम्मेलन में हिन्दूत्व रक्षा, एकता सद्भाव को बनाये रखने का किया आह्वान February 21, 2026
  • बाजारों में टप्पेबाजी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 3 शातिर ठग गिरफ्तार, एक फरार February 21, 2026
  • 31 मार्च तक निगम के अधिकारियों-कर्मचारियों के अवकाश पर रोक February 21, 2026
  • मंडलायुक्त द्वारा कलेक्ट्रेट, तहसील सदर एवं विकासखंड बलियाखेड़ी का किया गया निरीक्षण February 21, 2026
  • जिलाधिकारी ने जनसमस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर त्वरित निस्तारण कराने के निर्देश दिये February 21, 2026
  • शोभित विश्वविद्यालय, गंगोह में “डायमंड प्लस मेगान दृष्टिकोण” विषय पर विशेष व्याख्यान का आयोजन February 21, 2026

More

  • कालम
  • क्रिकेट
  • बॉलीवुड
  • विश्व
  • व्यापार

More

  • Write for Us – Guest Post
  • Quick Contact
  • About Us
  • Advertise with Us
  • Privacy Policy
  • Apply for Journalist

Subscribe for Newsletter

Email

24CityNews 2021 Cream Magazine by Themebeez