वरिष्ठ नागरिकों ने नगरायुक्त से की मुलाकात, समस्याओं से कराया अवगत

वरिष्ठ नागरिकों ने नगरायुक्त से की मुलाकात, समस्याओं से कराया अवगत
  • सहारनपुर में नगरायुक्त से मुलाकात करते वरिष्ठ नागरिक।

सहारनपुर। वरिष्ठ नागरिको की संस्था सीनियर सिटीजन वेलफेयर सोसाइटी से जुड़े प्रतिनिधिमंडल  आज नगर निगम में नगरायुक्त शिपू गिरि से  मुलाकात कर उन्हें जनसमस्याओं से अवगत कराया। प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करते हुए सोसाइटी के संस्थापक के. एल. अरोड़ा  नगर निगम से संस्था द्वारा पार्को की देखरेख करने व उनको गोद लेने का प्रस्ताव रखा जिस पर नगरायुक्त ने अपनी सहमति प्रदान की।

संस्था के नगर निगम समस्या निवारण समिति के अध्यक्ष आर. के. जैन ने जानकारी देते हुए बताया कि संस्था को हमेशा नगर निगम का सहयोग मिलता रहा है। मंडल अध्यक्ष  सी. एम. एंडले ने सडक़ पर घूम रहे आवारा कुत्तों के वैक्सीनेशन के बारे में कहा कि पूरी तरह टीकाकरण नहीं किया गया है और जिस कॉलोनी से नगर निगम कुत्ते ले जाता ह,ै उसी कॉलोनी में उससे जयादा कुत्ते छोड़ जाता है जो बड़ी समस्या है। बलराम अहलूवालिया ने शहर में हो रहे अतिक्रमण पर बात कही।

कँवर पाल सिंह ने अपने हाउस टैक्स में नाम परिवर्तन को लेकर आग्रह किया की जनता को नाम परिवर्तन आदि कार्यों में असुविधा हो रही है, इसकी प्रक्रिया सरल कराई जाए। नगरायुक्त ने सबकी समस्याएं सुनकर उन्हें समाधान का आश्वासन दिया।

प्रतिनिधिमंडल में  आर. के. जैन अध्यक्ष नगर निगम समस्या निवारण समिति, सुरेंद्र शर्मा, अनिल तलूजा (महामंत्री), सत्र सुरेंद्र पाल सिंह, विजय अरोड़ा, अजय अत्रि, आर पी शर्मा, संदीप गोयल, प्रेम प्रकाश शर्मा, यशपाल मलिक, वीरेंद्र बहल, कवर पाल सिंह शामिल रहे।