वरिष्ठ नागरिकों ने जरूरतमंद कन्या के विवाह में दी आर्थिक सहायता व घरेलू सामान

वरिष्ठ नागरिकों ने जरूरतमंद कन्या के विवाह में दी आर्थिक सहायता व घरेलू सामान
  • सहारनपुर में कन्या के विवाह हेतु सहायता के रूप में दिया गया सामान।

सहारनपुर। सीनियर सिटीजन वेलफेयर सोसायटी द्वारा सेवा निधि अभियान के अंतर्गत एक जरूरतमंद कन्या के विवाह में सहयोग करते हुए 11 हजार रुपये की धनराशि का चेक तथा घरेलू उपयोग का सामान भेंट किया गया। संस्था कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में दिल्ली रोड निवासी कन्या की माताजी को वाशिंग मशीन, कूलर, मिक्सी, प्रेस, बर्तन, कपड़े व अन्य आवश्यक सामग्री सौंपकर नवदंपति के सुखद वैवाहिक जीवन की कामना की गई।

संस्था के संस्थापक के.एल. अरोड़ा ने बताया कि सेवा निधि अभियान के तहत वरिष्ठ नागरिक अपने सुख-दुख के अवसरों पर सहयोग राशि एकत्र करते हैं, जिससे जरूरतमंद वरिष्ठ नागरिकों और अन्य जरूरतमंद लोगों को चिकित्सा व सामाजिक सहायता प्रदान की जाती है। इसी क्रम में संस्था द्वारा एक जरूरतमंद बेटी के विवाह में आशीर्वाद स्वरूप सहयोग दिया गया। संरक्षक कैप्टन टी.एस. जी ने बताया कि संस्था द्वारा सेवा निधि अभियान के माध्यम से जरूरतमंदों की सहायता के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इस अवसर पर अध्यक्ष सुरेन्द्र शर्मा, महासचिव अनिल तलूजा, कोषाध्यक्ष संदीप गुप्ता, संरक्षक आर.के. जैन, डॉ. एस.के. अग्रवाल, अमरजीत कौर, सुदेश रानी, अरुण सूरी, नीरू सिंह, सुषमा रामपाल, सरबजीत सिंह सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।


Leave a Reply