सीनियर सिटीजन वेलफेयर सोसाइटी ने उत्तर प्रदेश बजट का किया स्वागत

सीनियर सिटीजन वेलफेयर सोसाइटी ने उत्तर प्रदेश बजट का किया स्वागत
  • सहारनपुर में बजट पर चर्चा करते वरिष्ठ नागरिक।

सहारनपुर। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा प्रस्तुत बजट को सीनियर सिटीजन वेलफेयर सोसाइटी के संस्थापक के. एल. अरोड़ा जी के नेतृत्व में वरिष्ठ नागरिकों ने सामूहिक रूप से देखा एवं उस पर विस्तृत चर्चा की। इस अवसर पर उपस्थित सभी वरिष्ठ नागरिकों ने बजट को समाज के सभी वर्गों (विशेषकर वरिष्ठ नागरिकों, युवाओं, किसानों एवं महिलाओं) के हित में संतुलित एवं विकासोन्मुखी बताया। के. एल. अरोड़ा ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि यह बजट प्रदेश के समग्र विकास, सामाजिक सुरक्षा तथा आर्थिक सुदृढ़ता की दिशा में एक सकारात्मक कदम है। उन्होंने विशेष रूप से शिक्षा, स्वास्थ्य, बुनियादी ढांचे एवं सामाजिक कल्याण से जुड़ी योजनाओं की सराहना करते हुए कहा कि इन प्रावधानों से समाज के कमजोर एवं जरूरतमंद वर्गों को लाभ मिलेगा।

वरिष्ठ नागरिकों ने आशा व्यक्त की कि सरकार द्वारा घोषित योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाएगा, जिससे आमजन को वास्तविक लाभ प्राप्त हो सके। बजट की प्रमुख विशेषताओं पर चर्चा करते हुए श्री अरोड़ा ने बताया कि इस ऐतिहासिक बजट में शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि एवं आधारभूत संरचना को विशेष प्राथमिकता दी गई है। शिक्षा क्षेत्र के लिए बजट का महत्वपूर्ण हिस्सा निर्धारित किया गया है, जिससे नई पीढ़ी को बेहतर अवसर मिलेंगे। स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण तथा मेडिकल सुविधाओं के विस्तार के लिए भी पर्याप्त प्रावधान किए गए हैं। कृषि एवं किसान कल्याण के लिए विशेष योजनाओं की घोषणा की गई है, जिससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी। युवाओं के लिए रोजगार सृजन एवं कौशल विकास कार्यक्रमों पर विशेष बल दिया गया है, जो प्रदेश के भविष्य को सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

बैठक में सभी सदस्यों ने प्रदेश सरकार के प्रयासों की प्रशंसा करते हुए यह विश्वास व्यक्त किया कि यह बजट राज्य को प्रगति एवं समृद्धि की नई ऊंचाइयों तक ले जाएगा। वरिष्ठ नागरिकों ने विश्वास व्यक्त किया कि यह बजट सामाजिक सुरक्षा, विकास और जनकल्याण की भावना को आगे बढ़ाएगा तथा समाज के प्रत्येक वर्ग को लाभान्वित करेगा। इस अवसर पर संस्था के महासचिव अनिल तलूजा, कोषाध्यक्ष संदीप गुप्ता, संरक्षक आर. के. जैन, यशपाल मलिक, अजय अत्री, मूलचंद आनंद, कालीचरण वर्मा, सतीश शर्मा, राकेश शर्मा, अरूण सूरी, प्रेम प्रकाश शर्मा, जुशील कुमार, आर. पी. शर्मा, संदीप गोयल आदि ने भी बजट की सराहना की।


Leave a Reply