प्राइवेट चिकित्सक भेजें टीबी के संदिग्ध मरीजों का पूरा ब्यौरा

प्राइवेट चिकित्सक भेजें टीबी के संदिग्ध मरीजों का पूरा ब्यौरा
  • सहारनपुर में प्राइवेट चिकित्सकों को जागरूक करते जिला क्षय रोग अधिकारी रणधीर सिंह।

सहारनपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 2025 तक भारत को टीबी मुक्त करने के लक्ष्य को पूरा करने के लिए मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. संजीव मांगलिक व जिला क्षय रोग अधिकारी डा. रणधीर सिंह ने सहारनपुर जनपद के सभी निजी, आयुर्वेदिक, होम्योपैथिक व यूनानी चिकित्सकों से उनके पास आने वाले टीबी के लक्षण के मरीजों की पूरी जानकारी जिला क्षय रोग अधिकारी कार्यालय में भेजने की अपील की।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. संजीव मांगलिक व जिला क्षय रोग अधिकारी डा. रणधीर सिंह ने बताया कि यदि किसी भी प्राइवेट, आयुर्वेदिक, होम्योपैथिक व यूनानी चिकित्सक के पास टीबी के लक्षण का कोई भी मरीज आता है तो उसकी पूरी जानकारी लिखित में जिला क्षय रोग अधिकारी कार्यालय में भेजें ताकि उस मरीज की टीबी से सम्बंधित सभी जांच मुफ्त कराकर टीबी पाए जाने पर इलाज किया जा सके।

उन्होंने बताया कि जानकारी में भेजे गए किसी मरीज को टीबी पाई जाती है तो भेजने वाले चिकित्सक के खाते में 500 रूपए विभाग द्वारा भेजे जाएंगे और सम्बंधित मरीज का इलाज जब तक चलेगा उसके खाते में भी प्रति माह 500 रूपए भेजे जाएंगे।

इस दौरान विश्व स्वास्थ्य संगठन की सलाहकार डा. रेणु, उपजिला क्षय रोग अधिकारी डा. आशीष कुमार, डा. अखिल टंडन, डा. रजनीश कुमार, एम. पी. सिंह चावला, मुकेश कुमार, प्रमेंद्र यादव, संदीप मौर्य, ओमप्रकाश, आशुतोष, अशोक, संजय, अभिषेक, सजनीत, पुनीत, बालेश्वर, अंजना, बृजेश, विनीत चौहान आदि मौजूद रहे।