महाराज सिंह कॉलेज में सेमिनार का आयोजन

महाराज सिंह कॉलेज में सेमिनार का आयोजन
  • सहारनपुर में एमएस कालेज में आयोजित सेमिनार में छात्र-छात्राओं को जानकारी देते विशेषज्ञ।

सहारनपुर। महानगर की प्रमुख शिक्षण संस्था महाराज सिंह कॉलेज में जाॅब प्लेसमेंट एवं कैरियर विकल्प विषय पर आयोजित सेमिनार में रोजगार के विभिन्न अवसरों के बारे में जानकारी दी। कालेज के सेमिनार हाल में कैरियर काउंसलिंग एवं प्लेसमेंट सेल द्वारा जॉब प्लेसमेंट एवं करियर विकल्प विषय पर आयोजित सेमिनार में एक प्रतिष्ठित प्लेसमेंट फर्म कल्कि प्लेसमेंट की संयोजक मिस इशिका शर्मा ने छात्र-छात्राओं को विभिन्न रोजगार अवसरों, करियर विकल्पों, इंटरव्यू प्रक्रिया, तथा पूर्णकालिक एवं अंशकालिक नियुक्तियों के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की।

कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को रोजगार बाजार की वर्तमान आवश्यकताओं, कौशल विकास तथा चयन प्रक्रिया के विभिन्न चरणों के बारे में मार्गदर्शन दिया गया। कॉलेज के प्राचार्य प्रो. अनिल कुमार ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों को व्यावसायिक जगत से जोड़ने में सहायक होते हैं तथा उनके आत्मविश्वास और रोजगार क्षमता को बढ़ाते हैं। कॉलेज के करियर काउंसलिंग एंड प्लेसमेंट सेल के समन्वयक डॉ. गुरदेव सिंह ने बताया कि यह सेमिनार विद्यार्थियों के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध होगा और उनके करियर निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

उन्होंने बताया कि इस तरह के और भी कार्यक्रम हर महीने कॉलेज में आयोजित किए जाएंगे ताकि छात्र-छात्राओं को अपने करियर से संबंधित अधिक से अधिक जानकारी और अवसर प्राप्त हो सके। इस अवसर पर डॉ पूनम सडाना, डॉ विवेक शर्मा, डॉ दीक्षा सिंह, डॉ गजाला, अभिषेक कुमार और इकराम आदि प्रवक्ता मौजूद रहे।


Leave a Reply