आपातकाल की बरसी पर भाजपा कार्यालय में संगोष्ठी, मंत्री बृजेश सिंह ने कांग्रेस पर किया हमला

- सहारनपुर में भाजपा कार्यालय पर आयोजित गोष्ठी को सम्बोधित करते राज्यमंत्री कुंवर ब्रजेश सिंह।
सहारनपुर। उत्तर प्रदेश के लोनिवि राज्य मंत्री कुंवर बृजेश सिंह उत्तर प्रदेश के लोनिवि राज्य मंत्री कुंवर बृजेश सिंह कहा कि 25 जून 1975 की रात कांग्रेस सरकार ने आंतरिक अशांति का बहाना बनाकर देश पर आपातकाल थोप दिया था। यह निर्णय किसी युद्ध या विद्रोह के कारण नहीं, बल्कि तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी द्वारा सत्ता बचाने की हताशा में लिया गया था।
उन्होंने आरोप लगाया कि आपातकाल के दौरान लोकतांत्रिक संस्थाएं कुचली गईं, संविधान का खुलेआम उल्लंघन हुआ और पत्रकारों की आवाज दबाई गई। लोनिवि राज्यमंत्री कुंवर ब्रजेश सिंह आज भाजपा कार्यालय पर आपालकाल की 50वीं बरसी पर आयोजित गोष्ठी को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि आज की पीढ़ी को यह जानना जरूरी है कि किस प्रकार उस दौर में लोगों को जेल में डाला गया, न्यायपालिका पर दबाव डाला गया और नागरिकों के मौलिक अधिकार छीने गए। उन्होंने कांग्रेस पर संविधान की आड़ में जनता को गुमराह करने का भी आरोप लगाया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि वे आने वाली पीढिय़ों को आपातकाल के काले अध्याय के बारे में अवश्य बताएंगे, जिससे लोकतंत्र की रक्षा सुनिश्चित की जा सके।
इस अवसर पर भाजपा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष प्रदीप सैनी, जिलाध्यक्ष डॉ. महेंद्र सैनी, जिला पंचायत अध्यक्ष मांगेराम चैधरी, पूर्व मंत्री डॉ. धर्म सिंह सैनी, पूर्व विधायक नरेश सैनी, महिपाल माजरा, जिला महामंत्री पवन सवई, वीरेंद्र पुंडीर, विजेंद्र, कार्यक्रम संयोजक जिला उपाध्यक्ष अजीत राणा, जितेंद्र जागलान, यशवंत राणा, खुशीराम कश्यप, जिला मंत्री विपिन भारती, संजय राणा, जिला मीडिया प्रभारी विपिन चैधरी समेत सभी मंडलों के अध्यक्ष, महामंत्री और अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।