भाजपा की कथनी और करनी को देखकर प्रदेश की जनता भी जान चुकी है कि भाजपा जुमले बाज पार्टी: असद जमाल फैजी

भाजपा की कथनी और करनी को देखकर प्रदेश की जनता भी जान चुकी है कि भाजपा जुमले बाज पार्टी: असद जमाल फैजी
  • असद जमाल फैजी

देवबंद [24CN]: समाजवादी पार्टी के पूर्व प्रदेश सचिव असद जमाल फैजी ने कहा कि आगामी 2022 विधानसभा चुनाव में पार्टी जनपद की सातों विधानसभा सीटों पर अपना परचम लहराएगी तथा उत्तर प्रदेश में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व में दो तिहाई बहुमत के साथ सपा प्रदेश में अपनी सरकार बनाएगी।

असद जमाल फैजी ने उक्त विचार अबुल माली स्थित अपने निवास पर एक मुलाकात के दौरान व्यक्त किये। उन्होंने कहा कि भाजपा की कथनी और करनी को देखकर प्रदेश की जनता भी जान चुकी है कि भाजपा जुमलबाजो की पार्टी है और भाजपा के बाद जनता के पास एकमात्र विकल्प समाजवादी पार्टी ही है ओर जनता अखिलेश यादव की और आस भरी निगाहों से देख रही है। उन्होने कहा कि समाजवादी पार्टी की अखिलेश यादव के नेतृत्व की सरकार में जितना विकास कार्य कराया गया है उतना विकास कार्य आज तक किसी भी पार्टी की सरकार ने नहीं किया है।

उन्होंने कहा कि सपा के कार्यकर्ताओं ने बूथ स्तर तक तैयारी कर ली है ताकि आगामी विधानसभा चुनाव 2022 में सपा का परचम लहराया जा सके। एक सवाल के जवाब में असद जमाल फैजी ने कहा कि युवाओं का रूझान तेजी के साथ सपा की ओर बढ़ रहा है क्योंकि उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार ने युवाओं के साथ-साथ किसानों की भी उपेक्षा की है। प्रतिवर्ष दो करोड़ युवाओं को रोजगार देने का वायदा कर सत्ता में आई भाजपा सरकार युवाओं को रोजगार देने की बजाए उन्हें बेरोजगार करने का काम कर रही है। जबकि सपा के शासनकाल में जिन युवाओं को नौकरी नहीं मिली थी उन्हें सपा सरकार द्वारा बेरोजगारी भत्ता प्रदान किया गया था। उन्होने कहा कि आने वाली 2022 विधानसभा मे ंसपा अखिलेश यादव के नेतृत्व में प्रदेश में सरकार बनाएगी।