shobhit University Gangoh
 

ये देखिए… दाल में इतना पानी है कि खा नहीं सकते, खाने की थाली लेकर धरने पर बैठे सीसीएसयू के छात्र

ये देखिए… दाल में इतना पानी है कि खा नहीं सकते, खाने की थाली लेकर धरने पर बैठे सीसीएसयू के छात्र

मेरठ के चौधरी चरण सिंह विवि कैंपस में पंडित दीनदयाल उपाध्याय हॉस्टल के छात्रों ने रविवार रात हंगामा कर दिया। मेस में बेकार खाना मिलने के कारण छात्र धरने पर बैठ गए। नारेबाजी व हंगामा करने लगे।

छात्रों ने कहा कि कई दिन से शिकायत की जा रही है। लेकिन मेस संचालक खाना ठीक से नहीं बना पा रहा। शनिवार को भी प्रति कुलपति से शिकायत की थी।

छात्रों का आरोप है कि दाल में पानी अधिक था और ऐसी दाल छात्र नहीं खा सकते। रविवार रात छात्र मेस से प्लेट में खाना लेकर कुलपति आवास की तरफ पहुंच गए। हंगामे की सूचना पर एसओ मेडिकल मौके पर पहुंचे और जानकारी ली। पुलिस ने कहा कि यह विवि प्रशासन का मामला है।

कुलपति प्रो. एनके तनेजा ने इस मामले में हॉस्टल वार्डन और प्रति कुलपति को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। कहा कि यदि ठेकेदार की गलती है तो सीधे कार्रवाई की जाए। हंगामा करने वालों में सचिन, गौरव, दीपक, पवन अमित सहित 20-25 छात्र मौजूद रहे।

Jamia Tibbia