झारखंड में सुरक्षा बल के जवानों ने की अंधाधुंध फायरिंग, 3 अफसरों की मौत- 4 जवान घायल

झारखंड में सुरक्षा बल के जवानों ने की अंधाधुंध फायरिंग, 3 अफसरों की मौत- 4 जवान घायल
  • आपसी फायरिंग में सीआरपीएफ के कमांडेंट और एएसआई की मौत, चार घायल
  • बोकारो जिले के गोमिया प्रखंड के कुर्कनाला में हुई घटना
  • झारखंड में चुनाव कराने छत्तीसगढ़ से आए हैं सीआरपीएफ की 226वीं बटालियन के जवान
  • मामूली बात पर खाने के दौरान अफसरों और जवानों के बीच हुई फायरिंग

रांची/बोकारो : चाईबासा से द्वितीय चरण का चुनाव संपन्न कराकर लौट रहे सीआरपीएफ के जवान और अधिकारी बोकारो के गोमिया स्थित कुर्कनाला में आपस में ही भिड़ गए। आपसी फायरिंग में असिस्टेंट कमांडेंट समेत दो अधिकारियों की मौत हो गई। वहीं चार जवान घायल हो गए। घायल जवानों में दो को इलाज के लिए रांची लाया गया है। वहीं दो का इलाज बोकारो में चल रहा है।

बताया गया है कि बोकारो जिले के गोमिया प्रखंड के कुर्कनालो उच्च विद्यालय और मध्य विद्यालय में सीआरपीएफ की 226वीं बटालियन को ठहराया गया था। करीब दो बजे जवान विद्यालय में पहुंचे थे। रात में करीब 8.30 में खाना खाने को लेकर दोनों विद्यालयों में ठहरे जवानों में विवाद हो गया। इसके बाद उच्च विद्यालय में ठहरे जवानों ने मध्य विद्यालय के जवानों पर गोली बरसाना शुरू कर दिया। फिर दोनों ओर से गोलीबारी शुरू हो गई। गोलीबारी में सीआरपीएफ के दो अधिकारियों असिस्टेंट कमांडेंट साहुल अहसन और एएसआइ पूर्णानंद भुइयां की मौत हो गई, जबकि गोली लगने से घायल दो कांसटेबल उपेंद्र यादव और हरिश्चंद्र गोखले को इलाज के लिए रांची भेजा गया है। इनके अलावा दो घायल जवानों खुखलरी और दीपेंद्र कुमार का इलाज बोकारो में चल रहा है।

एडीजी ऑपेरशन मुरारी लाल मीणा के अनुसार सभी जवान छतीसगढ़ सीआरपीएफ की 226 बटालियन के हैं। ये झारखंड में चुनाव कराने आए हैं। इसी बटालियन के अधिकारी और जवान आपस में भिड़े हैं। दो घायलों को इलाज के लिए हेलीकॉप्टर से रांची लाया गया है।

चुनाव ड्यूटी के जवानों को दी जा रही पर्याप्त सुविधाएं

चुनाव ड्यूटी में आए जवानों को पर्याप्त सुविधाएं दी जा रही है, ताकि कोई शिकायत न रहे। उन्हें आने-जाने के लिए गाडिय़ां व अन्य सुविधाएं भी दी जा रही हैं। लड़ाई-झगड़े की वजह क्या रही, इसकी जांच होगी और जांच के बाद ही कारण स्पष्ट हो पाएंगे।
मुरारी लाल मीणा, एडीजी ऑपरेशन, झारखंड पुलिस

झारखंड में आपसी फायरिंग में एक डीएसपी और एक एएसआई की मौत हो गई, जबकि चार सीआरपीएफ जवानों के जख्मी होने की खबर है| घटना में दो की मौत हो चुकी है, एक का नाम साहूल अहसन है जो कमांडेंट है| दूसरा एएसआइ पूर्णानंद भुईयां है| घायलों का नाम दीपेंद्र यादव और हरिश्चंद्र है, दोनों कांस्टेबल हैं| एडीजी ऑपेरशन मुरारी लाल मीणा के अनुसार छतीसगढ़ में सीआरपीएफ की 226 बटालियन है जिसके जवान झारखंड में चुनाव कराने आये हैं। इसी बटालियन के अधिकारी और जवान भिड़े हैं। दो की मौत और दो घायल हैं। घायलों को रांची के मेडिका अस्पताल में लाया जाना है जिसके लिए रांची से चौपर जा चुका है।

जानकारी के अनुसार गोमिया प्रखंड के कुर्कनालो उच्च विद्यालय एवं मध्य विद्यालय में सीआरपीएफ की 226वीं बटालियन को ठहराया गया था। करीब दो बजे जवान विद्यालय में पहुंचे थे। रात में करीब 8.30 में खाना खाने को लेकर दोनों विद्यालयों में ठहरे जवानों में विवाद हो गया। जिसके बाद उच्च विद्यालय में ठहरे जवानों ने मध्य विद्यालय के जवानों पर गोली बरसाना शुरू कर दिया ।

बेरमो अनुमंडल अंतर्गत गोमिया प्रखंड के सुदूरवर्ती नक्सलग्रस्त कुर्कनाला ग्राम में पुलिस फोर्स के जवानों के बीच आपसी विवाद के दौरान फायरिंग किए जाने से चार जवान गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि कुर्कनालो स्थित विद्यालय में गोमिया विधानसभा के लिए मतदान कराने को ठहरी सीआरपीएफ के जवानों में किसी एक जवान ने फायरिंग की थी। चारों जवानों को गोली लगने  के बाद उन्हें गंभीर घायलावस्था में बोकरो के अस्पताल में लाया गया। जहां चिकित्सकों ने दो की मौत की पुष्टि की|घायल जवानों को हेलीकॉप्टर से मेडिका, रांची भेजा गया है| बोकारो के डीआइजी ने घटना की पुष्टि की है।