• About WordPress
    • WordPress.org
    • Documentation
    • Learn WordPress
    • Support
    • Feedback
  • Log In
  • Register
Skip to content
24CityNews
  • होम
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • Uttrakhand News
  • शहर
    • सहारनपुर | Saharanpur News
    • लखनऊ
    • गाज़ियाबाद
    • मुज़फ्फर नगर
    • मेरठ
  • खेल
    • क्रिकेट
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • ज्योतिष
  • व्यापार
  • धर्म
    • व्रत एवं त्यौहार
  • जीवन शैली
  • कनवर्टर
  • Latest Jobs
  • Write for Us

लखनऊ में आठ नवंबर तक लागू रहेगी धारा 144, किसानों के विरोध व त्योहारों को देखते हुए लिया गया फैसला

  • October 6, 2021
लखनऊ में आठ नवंबर तक लागू रहेगी धारा 144, किसानों के विरोध व त्योहारों को देखते हुए लिया गया फैसला
  • उत्तर प्रदेश में किसानों के विरोध प्रदर्शन विभिन्न प्रवेश परीक्षाओं और आने वाले त्योहारों को देखते हुए लखनऊ पुलिस ने आठ नवंबर तक धारा 144 लागू कर दी है। इस दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और कोविड नियमों का पालन सुनिश्चित करने के लिए यह प्रतिबंध लगाया गया है।

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में किसानों के विरोध प्रदर्शन, विभिन्न प्रवेश परीक्षाओं और आने वाले त्योहारों को देखते हुए लखनऊ पुलिस ने आठ नवंबर तक धारा 144 लागू कर दी है। इस दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और कोविड नियमों का पालन सुनिश्चित करने के लिए यह प्रतिबंध लगाया गया है। लखनऊ के संयुक्त पुलिस आयुक्त की ओर से जारी किए गए आदेश के मुताबिक अक्टूबर माह में त्योहारों के चलते लखनऊ में धारा 144 लगा दी गई है।

संयुक्त पुलिस आयुक्त पीयूष मोर्डिया के मंगलवार को जारी आदेश में कहा गया है कि अक्टूबर और नवंबर में कई पर्व मनाए जाएंगे। सात से नवरात्रि, 14 अक्टूबर रामनवमी, 15 अक्टूबर को दशहरा, 19 अक्टूबर को बारावफात, चार नवंबर को दीपावली और छह नवंबर को भाई दूज का त्योहार मनाया जाएगा। इसके अलावा लखनऊ में विभिन्न प्रवेश प्रतियोगी परीक्षाएं भी आयोजित होनी हैं। आदेश में कहा गया है कि इसी दौरान भारतीय किसान यूनियन के विभिन्न संगठनों और प्रदर्शनकारियों द्वारा भी धरना-प्रदर्शन प्रस्तावित है, जिसके चलते राजधानी में शांति-व्यवस्था बिगड़ सकती है। जिसको देखते हुए लखनऊ में धारा 144 लागू करने का फैसला लिया गया है।

संयुक्त पुलिस आयुक्त पीयूष मोर्डिया की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि धारा 144 का उल्लंघन करने पर धारा 188 के तहत कानूनी कार्रवाई की जाएगी। आदेश के मुताबिक लखनऊ में धारा 144 का पालन करते हुए आठ नवंबर तक तक किसी भी प्रकार का जुलूस नहीं निकलेगा और न ही एक स्थान पर पांच या इससे ज्यादा लोग इकट्ठा हो सकेंगे। आदेश में कहा गया है कि धार्मिक स्थल, सार्वजनिक स्थल, जुलूस या आयोजनों में रात 10 बजे से सुबह छह बजे तक किसी भी प्रकार का शोर-शराब नहीं होगा।

इन नियमों का करना होगा पालन

  • कोई भी व्यक्ति शहर की सीमा के अंदर लाठी, डंडा, तेज धार वाले चाकू, नुकीले शस्त्र तलवार, कटार, फरसा, अग्नेयशस्त्र, ज्वलनशील पदार्थ लेकर नहीं चलेगा। सिर्फ अंधे, अपाहिज व्यक्तियों के लिए डंडे-लाठी और सिख धर्म द्वारा रखे जाने वाले कृपाण के लिए छूट होगी।
  • विधानभवन और लोक भवन के एक किमी की परिधि में ट्रैक्टर, ट्राली, घोड़ा गाड़ी, तांगा आदि का आवागमन प्रतिबंधित होगा।
  • सरकारी दफ्तरों व विधानभवन के ऊपर और उसके आस पास एक किमी तक ड्रोन से शूटिंग प्रतिबंधित होगी।
  • पुलिस उपायुक्त की पूर्व अनुमति के बिना पांच या इससे अधिक व्यक्ति किसी भी प्रकार का जुलूस नहीं निकाल सकेंगे।
  • छतों पर ईंट-पत्थर, सोडा वाटर की बोतल, ज्वलनशील पदार्थ अथवा विस्फोटक सामग्री जमान नहीं करेगा।
  • कंटेनमेंट जोन को छोड़कर शेष स्थानोंं, धर्म स्थलों के अंदर एक बार में 50 से अधिक श्रद्धालु नहीं होंगे।
  • इंटरनेट मीडिया पर कोई भी अफवाहें नहीं फैलाएगा।
  • रात 10 बजे से सुबह छह बजे तक ध्वनि विस्तारक यंत्रों, लाउडस्पीकर का प्रयोग प्रतिबंधत रहेगा।
  • कोविड 19 गाइड लाइन का सभी को पालन करना अनिवार्य होगा।
  • किसी भी समुदाय के व्यक्ति के द्वारा एक दूसरे की भावनाओं के विपरीत कोई कार्य नहीं करेगा। किसी भी प्रकार का धार्मिक उत्तेजनात्मक भाषण भी प्रतिबंधित होगा।
  • शादी समारोहों में बंद स्थानों पर एक साथ 100 व्यक्तियों की ही अनुमति होगी।

 


Post navigation

Prev
Next
नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने पर अखिलेश यादव की तीखी प्रतिक्रिया, कहा- भाजपा ने फिरौती में पूरा बिहार मांग लिया

नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने पर अखिलेश यादव की तीखी प्रतिक्रिया, कहा- भाजपा ने फिरौती में पूरा बिहार मांग लिया

  • March 5, 2026
‘इनके दामन पर कोई दाग नहीं’ अमित शाह ने की नीतीश कुमार की जमकर तारीफ, कहा- ‘स्वर्णिम अध्याय’ है उनका कार्यकाल

‘इनके दामन पर कोई दाग नहीं’ अमित शाह ने की नीतीश कुमार की जमकर तारीफ, कहा- ‘स्वर्णिम अध्याय’ है उनका कार्यकाल

  • March 5, 2026
पूर्व क्रिकेटर कपिल देव को सीएम योगी ने दी अहम जिम्मेदारी, कहा- क्रिकेट में नाम कमाया, अब…

पूर्व क्रिकेटर कपिल देव को सीएम योगी ने दी अहम जिम्मेदारी, कहा- क्रिकेट में नाम कमाया, अब…

  • March 5, 2026
बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने राज्यसभा के लिए किया नामांकन, अमित शाह रहे मौजूद

बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने राज्यसभा के लिए किया नामांकन, अमित शाह रहे मौजूद

  • March 5, 2026
नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने पर जयराम रमेश बोले- यह जनादेश से धोखा

नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने पर जयराम रमेश बोले- यह जनादेश से धोखा

  • March 5, 2026
ईरान में फंसे नागरिकों को लाया जाएगा वापस, उत्तराखंड गृह विभाग ने MEA को भेजी 35 नामों की लिस्ट

ईरान में फंसे नागरिकों को लाया जाएगा वापस, उत्तराखंड गृह विभाग ने MEA को भेजी 35 नामों की लिस्ट

  • March 5, 2026

विडियों समाचार

https://www.youtube.com/watch?v=EwKHE8m38mw

Recent News

  • क्रीम बिस्किट में नशीला पदार्थ खिलाकर यात्रियों को लूटने वाला जहरखुरान गिरफ्तार March 5, 2026
  • पुलिस ने पकड़ा एक शातिर नशा तस्कर March 5, 2026
  • संस्कारशाला कार्यक्रम में बच्चों ने दी सुंदर प्रस्तुतियां, फूलों की होली से बना भक्तिमय माहौल March 5, 2026
  • पुलिस ने मुठभेड़ में घायलावस्था में दबोचा एक वांछित गौकश, दूसरा फरार March 5, 2026
  • हर्षोल्लास के साथ मनाया गया होली पर्व, जनपद में छाई रंगों की खुमारी March 5, 2026
  • नकुड मे रोडवेज बसो की मनमानी, सुबह को चार चार बसे खडी रहती है सडक पर March 5, 2026
  • इरान अमेरिका व इजराईल युद्ध के कारण तेल की कमी की आशंका से पेटरोल पंपो पर भीड बढी March 5, 2026
  • बिहार के अगले CM पर ‘हवा’ में मंथन! एक ही फ्लाइट से दिल्ली पहुंच रहे अमित शाह और ललन सिंह March 5, 2026
  • शोभित विद्यालय गंगोह के छात्रों ने शोभित सम-विश्वविद्यालय मेरठ में आयोजित SANGEETAM_2026 में प्रथम स्थान प्राप्त किया March 5, 2026
  • नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने पर अखिलेश यादव की तीखी प्रतिक्रिया, कहा- भाजपा ने फिरौती में पूरा बिहार मांग लिया March 5, 2026

More

  • कालम
  • क्रिकेट
  • बॉलीवुड
  • विश्व
  • व्यापार

More

  • Write for Us – Guest Post
  • Quick Contact
  • About Us
  • Advertise with Us
  • Privacy Policy
  • Apply for Journalist

Subscribe for Newsletter

Email

24CityNews 2021 Cream Magazine by Themebeez