विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के मतदेय स्थलों के सम्भाजन संबंध में हुई द्वितीय बैठक

विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के मतदेय स्थलों के सम्भाजन संबंध में हुई द्वितीय बैठक

सहारनपुर [24CN]। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिलाधिकारी श्री अखिलेश सिंह के आदेशों के क्रम में अपर जिलाधिकारी प्रशासन डॉ0 अर्चना द्विवेदी की अध्यक्षता में पूर्वान्ह 11ः30 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में विधान सभा निर्वाचन क्षेत्रों के मतदेय स्थलों के सम्भाजन संबंधी बैठक आहूत की गयी।

बैठक में अवगत कराया गया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के मतदेय स्थलों का सम्भाजन 1350 प्रति मतदाताओं के आधार पर कराया गया है। मतदेय स्थलों की आलेख्य सूची 22 अगस्त को सभी राजनैतिक दलों, माननीय संसद सदस्य व विधानसभा सदस्यों को उपलब्ध करायी गयी थी जिस पर कोई आपत्ति या सुझाव 29 अगस्त तक संबंधित उप जिलाधिकारी/तहसीलदार या जिला निर्वाचन कार्यालय में उपलब्ध कराने हेतु अनुरोध किया गया था।

इस अवसर पर नगर विधायक श्री राजीव गुम्बर द्वारा मतदेय स्थल संख्या-399 व 400 सतयुग आश्रम मॉडल इन्टर कालेज सहारनपुर से गुरू अमर देव पब्लिक स्कूल नाला पटरी कृष्णपुरा में परिवर्तित करने हेतु सुझाव दिया गया। बूथ संख्या 168, 169, 170, 171, 172, 173, बृजभूषण हाई सैकेण्ड्री स्कूल को खेमका सेवा सदन मिशन कम्पाउण्ड में ही रहने हेतु सुझाव दिया गया है।
समाजवादी पार्टी के महानगर अध्यक्ष मौ0 आजम शाह द्वारा सहारनपुर नगर विधान सभा के बूथ संख्या 336, 337, 338 आशा माडर्न जू0हा0 स्कूल से राजकीय इन्टर कालेज नेहरू मार्किट में ही रहने हेतु सुझाव दिया गया। समाजवादी पार्टी के श्री गफूर 06-रामपुर मनिहारान के बूथ 39 व 40 को पैरामाउण्ट कालौनी मवीकलां से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कांशीराम कालोनी में परिवर्तन करने हेतु सुझाव दिया गया।

उक्त सभी सुझाव एवं आपत्तियों पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन डॉ0 अर्चना द्विवेदी द्वारा संबंधित उप जिलाधिकारी एवं तहसीलदार को आज सायं तक ही स्थलीय निरीक्षण उपरान्त निस्तारण के निर्देश दिए गये।

बैठक में श्री संजय सिंह राणा जिला मंत्री भाजपा, चौ0 अब्दुल गफूर प्रतिनिधि समाजवादी पार्टी, मौ0 आजमशाह महानगर अध्यक्ष सपा, श्री जनेश्वर प्रसाद जिलाध्यक्ष बसपा, श्री रामचन्द्र प्रतिनिधि मा0संसद सदस्य, श्री राव दाऊद जिला सचिव सी0पी0आई0एम0, श्री राव कैसर सलीम जिलाध्यक्ष राष्ट्रीय लोक दल, श्री आकिल फारूक एड0 निजी सचिव सांसद हाजी फजलूर्रहमान, श्री ऋषिपाल सैनी जिला सचिव एन0सी0पी0 सहित उप जिलाधिकारी रामपुर मनिहारान संगीता राघव, उप जिलाधिकारी सदर किंशुक श्रीवास्तव, तहसीलदार नकुड श्री राधेश्याम शर्मा, तहसीलदार बेहट श्री प्रकाश सिंह, तहसीलदार देवबन्द श्री तपन मिश्रा, तहसीलदार सदर श्री विपिन कुमार द्विवेदी, जिला सूचना अधिकारी श्री दिलीप कुमार गुप्ता, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी श्री हरि कृष्ण शर्मा उपस्थित रहे।